फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Three cases filed against BSP leader Dr. Anupam, three brothers

फर्रुखाबाद : बसपा नेता डॉ. अनुपम, तीन भाइयों पर तीन मुकदमे दर्ज

Mon, 25 Jul 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Farrukhabad: Three cases filed against BSP leader Dr. Anupam, three brothers
फर्रुखाबाद। बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे, उसके ब्लाक प्रमुख भाई व दो अन्य भाइयों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। एसपी के आदेश पर शहर कोतवाली में तीन मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इसमें धोखाधड़ी कर फर्जी कागजात तैयार कर जमीन पर कब्जा कर ठंडी सड़क पर होटल बनाने का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन

शहर के बिर्राबाग निवासी शशिप्रभा, पटेल पार्क निवासी मोहन कुमार यादव और आवास विकास कालोनी निवासी सोवरन सिंह की तहरीर पर एसपी के आदेश से फतेहगढ़ के मोहल्ला कसरट्टा निवासी बसपा नेता अनुपम दुबे, मोहम्मदाबाद ब्लाक प्रमुख भाई अमित दुबे, अनुराग दुबे व अभिषेक दुबे और गिरोह के अज्ञात सदस्यों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

इसमें तीनों पीड़ितों ने कहा कि फतेहगढ़ के मोहल्ला हाथीखाना निवासी अरविंद कुमार अग्रवाल की अल्लाहनगर ठंडी सड़क किनारे जमीन पड़ी थी। अरविंद कुमार अग्रवाल से तीनों लोगों ने अलग-अलग प्लाट का बैनामा 28 सितंबर 2006 को कराया था। आरोपियों ने फर्जी कागजात तैयार कर उनकी जमीनों पर कब्जा कर लिया। आरोपियों ने गुरुशरणम होटल का निर्माण कराया है। तीनों पीड़ितों ने धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed