{"_id":"613c762d5a0bca4ad01ac902","slug":"farrukhabad-six-friends-who-went-to-bathe-in-the-ganges-drowned-four-were-rescued-by-divers-two-missing","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फर्रूखाबाद: स्कूल बंक कर नहाने गए छह छात्र गंगा में डूबे, दो लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रूखाबाद: स्कूल बंक कर नहाने गए छह छात्र गंगा में डूबे, दो लापता
Sat, 11 Sep 2021 02:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 11 Sep 2021 02:56 PM IST
सार
गोताखोरों का कहना था कि नदी की गहराई करीब 30 फीट है और तेज बहाव के कारण तल में पैर नहीं टिक रहे हैं। कुछ देर बाद दोनों डूबे छात्रों के परिजन भी पहुंच गए।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर लगी भीड़
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले में स्कूल बंक कर शनिवार दोपहर दुर्वासा ऋषि आश्रम पर गंगा नहाने गए छह दोस्त नदी में डूब गए। पानी के उछाल के साथ दो उथले स्थान पर आ गए और दो को स्नान कर रहे साधु ने अपनी लाठी पकड़ाकर बचा लिया लेकिन दो छात्र डूब गए।
नौ गोताखोरों ने करीब साढ़े तीन घंटे तक तलाश की लेकिन पता नहीं चला। नदी में गहराई और बहाव तेज होने से गोताखोरों के पैर तली पर नहीं टिक पा रहे थे। गांव जसमई धर्मशाला के अभय राठौर (17), सचिन मिश्रा (17), आयुष उर्फ लवी (17), रेलवे क्रासिंग निवासी गौरव (18), देवेश (16) और गढ़ी अशरफ अली निवासी अभिषेक शाक्य (16) दोस्त हैं।
सभी शनिवार सुबह घर से स्कूल जाने के लिए निकले थे। स्कूल जाने के बजाए सभी पांचाल घाट पहुंच गए। नाव से गंगा पार की और दुर्वासा ऋषि आश्रम पर बैग रखकर गंगा नहाने लगे। गहराई में जाने से सभी छात्र डूबने लगे।
विज्ञापन
पानी के वेग में उछलकर देवेश और सचिन उथले स्थान पर पहुंच गए। आयुष और अभिषेक को स्नान कर रहे एक साधु ने अपनी लाठी पकड़ाकर बचा लिया। किंतु अभय और गौरव डूब गए। जानकारी होने पर आसपास के लोग और पांचाल घाट चौकी प्रभारी हरिओम प्रकाश त्रिपाठी पहुंच गए।

पुलिस ने गोताखोरों से नदी में दोनों की 3:30 बजे तक तलाश कराई लेकिन पता नहीं चला। गोताखोरों का कहना था कि नदी की गहराई करीब 30 फीट है और तेज बहाव के कारण तल में पैर नहीं टिक रहे हैं। कुछ देर बाद दोनों डूबे छात्रों के परिजन भी पहुंच गए।
बड़ी बहन सविता ने बताया कि गौरव कक्षा 10 का छात्र है। मां गुड्डी देवी बेहाल हैं। अभय रस्तोगी इंटर कालेज में कक्षा 11 का छात्र है। वह तीन भाइयों में छोटा है। बहन अर्पिता ने बताया कि भैया सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकले थे।