{"_id":"5f171b958ebc3e63c56eb6e5","slug":"farrukhabad-schools-offices-open-during-official-holiday-officers-inspected-farrukhabad-news-knp5724764103","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबादः राजकीय अवकाश में स्कूल, कार्यालय खुले, अफसरों ने किए निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबादः राजकीय अवकाश में स्कूल, कार्यालय खुले, अफसरों ने किए निरीक्षण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर घोषित हुए एक दिन के राजकीय अवकाश में भी मंगलवार को सभी कार्यालय, स्कूल खुले रहे और अधिकारियों ने दिन भर निरीक्षण किए। किसी अधिकारी ने आदेश देरी से आने तो किसी ने आदेश न मिलने की बात कही।
मंगलवार को लालजी टंडन का निधन हो गया। वह लखनऊ के निवासी थे। उत्तर प्रदेश सरकार ने 21 जुलाई को एक दिन राजकीय अवकाश और तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया था। इस संबंध में मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश राजेंद्र कुमार तिवारी का आदेश डीएम व एसपी के पास आया
। प्रमुख सचिव का आदेश सोशल मीडिया पर दोपहर में वायरल होने लगा। इसके बावजूद विकास भवन, बीएसए, जिला पूर्ति अधिकारी समेत अधिकांश कार्यालय, सभी विद्यालय खुले रहे। सीडीओ ने बा विद्यालय, ब्लाक कार्यालय, सीएचसी का निरीक्षण भी किया। बीएसए कार्यालय में शिक्षकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया। अन्य कार्यालयों में दिन भर विभागीय काम होते रहे। बीएसए लालजी यादव ने बताया कि आदेश की देरी से जानकारी हुई थी। सीडीओ डा. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि आदेश मिलने से पहले वह निरीक्षण कर चुके थे। डीएम का आदेश मिलने के बाद कार्यालय बंद कराए गए।