{"_id":"62cb0e148f9bf75fd92c904a","slug":"farrukhabad-plants-were-not-planted-away-to-save-they-dried-up-at-chc-only-farrukhabad-news-knp706866865","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद : सहेजना तो दूर लगाए ही नहीं पौधे, सीएचसी पर ही सूख गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद : सहेजना तो दूर लगाए ही नहीं पौधे, सीएचसी पर ही सूख गए
विज्ञापन
कमालगंज सीएचसी परिसर में सूख रहे लगाने के लिए आए पौधे। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
कमालगंज। हर साल पौधे लगाकर उनके सहेजने का ढिंढोरा पीटा जाता है, पर ज्यादातर पौधे देखरेख के अभाव में दम तोड़ देते हैं। स्वास्थ्य विभाग में तो लापरवाही इस कदर हावी है कि किसी को पौधे लगाने की ही सुधि नहीं है। सीएचसी परिसर में ऑक्सीजन प्लांट के पास पड़े पौधे बिना लगाए ही सूख गए हैं।
पौधरोपण अभियान को प्रभावी बनाने के लिए हरीतिमा अमृत वन एप लागू किया गया है। इसके बावजूद जिम्मेदार इस महत्वपूर्ण अभियान को पलीता लगाने से बाज नहीं आ रहे। कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक सप्ताह पहले एक हजार से ज्यादा पौधे आए थे।
इन्हें सीएचसी के साथ ही छह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और 42 उप केंद्रों पर लगाया जाना था। कुछ केंद्रों के कर्मचारी पौधरोपण के लिए पौधे ले गए, लेकिन अभी भी पौधे ऑक्सीजन प्लांट के पास पेड़ के नीचे पड़े हैं। इनमें ज्यादातर पौधे सूख गए हैं।
विज्ञापन
इसके साथ ही कुछ ग्राम पंचायतों में भी पूरे पौधे नहीं लगे। तालाबों में पौधे पूरी तरह सूख चुके हैं। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. शोभित कुमार ने बताया कि सीएचसी पर पौधरोपण करा दिया गया है।
पीएचसी व उपकेंद्रों पर भी पौधे पहुंच गए। कुछ सीएचओ संचारी अभियान की व्यस्तता होने से पौधे नहीं ले जा पाए हैं। वह जल्द पौधे उठवा लेंगे। 15 अगस्त तक उन्हें पौधरोपण का लक्ष्य मिला है।