फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news,peeku ward

जुड़वां बच्चों को पीकू में नहीं मिला इलाज, एक की मौत

Wed, 22 Jun 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
farrukhabad news,peeku ward
रोती बिलखती मां रीना। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल के पीकू वार्ड में समय से इलाज न मिलने पर बीमार जुड़वां बच्चों में एक की मौत हो गई। परिजन दो घंटे तक दूसरे बच्चे को लोहिया और निजी अस्पताल के बीच दौड़ लगाते रहेे। सूचना पर पहुंचे प्रभारी सीएमओ के आने पर दूसरे बच्चे को भर्ती किया गया। एक बच्चे की मौत के बाद परिजन बिलखते रहे।
विज्ञापन

नवाबगंज थाने के गांव बमरुलिया निवासी मोर सिंह की पत्नी रीना (35) के ढाई माह पूर्व ऑपरेशन से दो जुड़वां बच्चे हुए थे। सोमवार को दोनों की अचानक तबियत खराब हो गई, तो नवाबगंज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत बिगड़ने पर डॉक्टर ने लोहिया अस्पताल भेज दिया। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे परिजन लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

दादी सूरज देवी और चाचा पूरन ने आरोप लगाया कि पीकू वार्ड में किसी डॉक्टर ने नहीं देेखा। बाहर ले जाने की बात कह दी। वह दोनों बच्चों को निजी अस्पताल लेकर चले, तो अस्पताल गेट पर ही बड़े बच्चे की सांसें धम गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोर सिंह छोटे बेटे को निजी अस्पताल ले गए, मगर वहां भी डॉक्टर ने भर्ती करने से इनकार कर दिया। इसके बाद मोर सिंह फिर लोहिया अस्पताल पहुंचे और पीकू वार्ड के डॉक्टर से भर्ती करने के लिए गिड़गिड़ाते रहे। मोर सिंह के छोटे भाई पूरन ने बताया कि डाक्टर ने ऑक्सीजन न होने की बात कह दी।

परिजनों को अस्पताल के बाहर परेशान देख किसी ने सीएमओ को फोन पर सूचना दे दी। कुछ ही देर में प्रभारी सीएमओ डॉ. दलवीर सिंह और प्रभारी सीएमएस डॉ. अजय कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बच्चे को देखा और पीकू वार्ड में भर्ती कराया। छोटे बेटे की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed