{"_id":"628292a0cd25cc1b10681c23","slug":"farrukhabad-news-lohia-hospital-oxigion-plant-farrukhabad-news-knp6971515137","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑक्सीजन प्लांट में लीकेज से स्टोरेज क्षमता खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑक्सीजन प्लांट में लीकेज से स्टोरेज क्षमता खत्म
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल में लगे ऑक्सीजन प्लांट में आठ दिन से लीकेज है। इससे उसकी स्टोरेज क्षमता खत्म हो गई है। ऐसे में कई-कई घंटे चलने के दौरान ही वार्डों में ऑक्सीजन पहुंच रही है। कई बार तो सिलिंडर के सहारे ही मरीजों को ऑक्सीजन दी जा रही है। सीएमएस को लिखित सूचना के बावजूद अभी तक तकनीकी खराबी को ठीक नहीं कराया जा सका है।
लोहिया अस्पताल में लगे ऑक्सीजन प्लांट की एक मशीन से काफी तेजी से लीकेज हो रही है। यही वजह है कि प्लांट सुबह और शाम कई-कई घंटे चलाया जाता है पर चंद देर में ही मीटर शून्य पर पहुंच जाता है। रविवार दिन और रात में ऑक्सीजन टैंक खाली पड़े रहे। सोमवार सुबह प्लांट को चलाया गया, तो दोपहर 12 बजे तक स्टोरेज के मुख्य टैंक में मात्र 25 प्वाइंट तक ही पहुंच सकी।
प्लांट की इस खराबी के बारे में ड्यूटी स्टाफ लिखित में सीएमएस को सूचना दे चुका है। बावजूद इसके इंजीनियर सही करने नहीं आया। सीएमएस डॉ. राजकुमार गुप्त ने बताया कि कंपनी को मेल कर दिया गया है। शीघ्र ही आने का आश्वासन दिया है, फिर भी रिमाइंडर भेजा जाएगा। अधिक लीकेज नहीं है। काम चल रहा है।