{"_id":"6257140041a57b1c43144034","slug":"farrukhabad-news-khaad-farrukhabad-news-knp691059736","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों पर दोहरी मार, डीएपी के दाम बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों पर दोहरी मार, डीएपी के दाम बढ़े
विज्ञापन
कंपिल रोड स्थित इफको केंद्र पर स्टाक देखते प्रभारी रोहित सोलंकी। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज। डीजल के बाद डीएपी और कीटनाशक के दाम बढ़ने से किसानों पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी है। एनपीके सिंगल सुपर फास्फेट और पोटाश के कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। बाजार में बढ़े दामों पर बिक्री शुरू हो गई है।
डीजल के दामों में बढ़ोतरी का असर खाद के दामों पर भी दिखने लगा है। गन्ने और धान की फसल के लिए किसानों को खाद व कई प्रकार के कीटनाशक की जरूरत होगी। इस बार किसानों को गेहूं की कीमत अच्छी मिली।
इससे वह खुश थे, लेकिन अप्रैल शुरू होते ही खाद व कीटनाशक के दाम बढ़ने से उन्हें करारा झटका लगा है। डीएपी की प्रति बोरी में 150 रुपये और एनपीके पर 20 रुपये प्रति बोरी का इजाफा हुआ है। सुपर पाउडर 50 किलो का पैकेट 350 रुपये में मिल रहा था, अब 510 रुपये का हो गया है।
विज्ञापन
खाद व कीटनाशक विक्रेताओं का कहना है कि अभी दामों में और इजाफा होगा। धान और गन्ने में सबसे ज्यादा कीटनाशक इस्तेमाल होता है। सभी प्रकार के कीटनाशकों के दाम 20 से 30 प्रतिशत तक बढ़े हैं। जिंक के दाम भी काफी बढ़े हैं।
फिलहाल यूरिया के दाम में बढ़ोतरी नहीं हुई है। दुकानदारों का मानना है कि यूरिया के दाम भी बढ़ेंगे। इफ्को केंद्र प्रभारी रोहित सोलंकी ने बताया डीएपी और एनपीके के दाम बढ़े हैं। नया स्टॉक बढ़े दामों का आ गया है। उसी आधार पर बेच रहे हैं।