फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news,jaam,civic amenities

भीषण गर्मी में घंटों जाम से जूझे राहगीर

Mon, 04 Apr 2022 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
farrukhabad news,jaam,civic amenities
फतेहगढ़-फर्रुखाबाद मार्ग पर लगा जाम। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। चौक, भोलेपुर और इटावा-बरेली राजमार्ग पर जाम लगने से राहगीर घंटों भीषण गर्मी में परेशान हुए। वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। पुलिस ने बमुश्किल यातायात सामान्य कराया।
विज्ञापन

शहर में लालगेट से तिकोना पर सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक वाहनों के प्रवेश पर रोक है। बावजूद इसके बाजार में दिन भर टेंपो, ई-रिक्शा, कारों का प्रवेश हुआ। इससे दोपहर करीब 12 बजे से बाजार में वाहनों की कतारें लग गईं। यहां तैनात सुरक्षा कर्मियों के भी हाथ-पांव फूल गए।
विज्ञापन

चौराहे पर चारों तरफ तेज धूप के बीच वाहन फंसे रहे। दोपहर करीब एक बजे पक्का पुल पर भी जाम लग गया। शहर में जाम की वजह से छोटे वाहन गलियों की तरफ से निकले, तो वहां भी जाम की नौबत बन गई। करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस ने चौक का यातायात किसी तरह सामान्य कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, भोलेपुर में ओवरब्रिज बनने से दोपहर में जाम लग गया। पुलिस ने आधे घंटे बाद जाम खुलवाया ही था कि सीएमओ दफ्तर के सामने दिव्यांग मुख्यमार्ग पर जाम लगाकर बैठ गए। इससे वाहन फंस गए। इसी दौरान भोलेपुर रेलवे क्रासिंग भी बंद हो गई। इससे स्थिति बेकाबू होने लगी।
वाहन सवार बरेली-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग से निकलने लगे तो यहां भी वाहनों की संख्या अधिक हो गई। लिहाजा यहां भी वाहन फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब ढाई घंटे बाद जाम से लोगों को निजात दिलाई।

सीओ यातायात प्रदीप सिंह ने बताया कि नोे एंट्री जोन में वाहनों के प्रवेश को सख्ती से रोका जाएगा। भोलेपुर में एक साथ कई वजह से जाम लग गया। व्यवस्था सुधारने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed