{"_id":"62a4e6f96ec1fe7acb7fd11c","slug":"farrukhabad-news-garmee-tapman-farrukhabad-news-knp701862222","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस साल पहली बार तापमान 47 पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस साल पहली बार तापमान 47 पार
विज्ञापन
भीषण गर्मी में कायमगंज के टीपी चौराहे पर गुजरते एक-दो वाहन। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज। शनिवार को तापमान ने नया रिकार्ड बनाया। इस साल पहली बार पारा 47 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया। तेज धूप और गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल किया। रात में भी गर्मी ने बेहाल किया।
शनिवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 47.5 पर पहुंच गया। दोपहर में ज्यादातर लोग घरों और दफ्तरों में ही रहे। बाजारों में सन्नाटा नजर आया। हर चौराहे, तिराहे व गली मोहल्लों में लोगों की आवाजाही कम दिखी।
शाम को धूप कम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले। गर्मी बढ़ने से चिकित्सक भी लोगों को धूप में बाहर न निकलने की सलाह दे रहे हैं। गर्मी की वजह से लोग उल्टी, दस्त और बुखार की चपेट में आ रहे हैं। सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
गर्मी में बचाव के लिए बरतें सावधानियां
सीएचसी के डॉ. अमरेश कुमार व निजी डॉ. विकास शर्मा ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए हर व्यक्ति रोजाना पांच से सात लीटर पानी पिये। दिन में दो से तीन बार शिकंजी, ओआरएस भी लें। पेय पदार्थों का सेवन अधिक करें। दोपहर में घर से निकलें तो छाते या गमछे का प्रयोग जरूर करें।