{"_id":"62a4e79ebf257f4fb47616e3","slug":"farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp7018625199","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से इनकार करने पर विवाद, मामला थाने पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी से इनकार करने पर विवाद, मामला थाने पहुंचा
विज्ञापन
कमालगंज। शादी के दो दिन पहले युवक ने विवाह से इनकार कर दिया। कन्या पक्ष के लोगों ने युवक के घर पहुंचकर वार्ता की तो वहां विवाद हो गया। इस पर दोनों पक्षों के लोगों ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने पांच को हिरासत में लिया।
क्षेत्र के गांव बलीपुर निवासी राजेंद्र राजपूत के पुत्र रजनेश का विवाह शाहजहांपुर के थाना परौर के गांव नौसारा निवासी रतीराम की पुत्री के साथ तय हुआ था। 10 जून को रजनेश का तिलक समारोह हुआ था। 13 जून को बरात जानी थी। शनिवार सुबह रजनेश ने रतीराम को फोन कर कहा कि वह शादी की तैयारियां न करें। वह बरात लेकर नहीं आएगा। इस पर रतीराम परिजनों के साथ बलीपुर गांव पहुंचे।
यहां बातचीत के दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। रतीराम ने बताया कि रोक में 21 हजार व तिलक में तीन लाख रुपये, एक बाइक, चेन, अंगूठी, कपड़े, बर्तन आदि दिए थे। दूसरे पक्ष से राजेंद्र ने बताया कि तिलक समारोह में उनके साथ अभद्रता की गई थी। आज कार भी तोड़ दी गई। पुलिस ने रजनेश, अरुण, प्रमोद, राजेंद्र व मझिया महेश को हिरासत में ले लिया।