{"_id":"6255bef84c3ee2236c41ba1e","slug":"farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp690857144","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटिया निर्माण में पूर्व प्रधान व सचिव से होगी वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटिया निर्माण में पूर्व प्रधान व सचिव से होगी वसूली
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कायाकल्प योजना के तहत स्कूल में घटिया (मानक विहीन) निर्माण कराने पर पूर्व प्रधान व सचिव से 90 हजार रुपये की वसूली होगी। जिलाधिकारी ने आदेश जारी कर दोनों से आधी-आधी धनराशि जमा कराने के लिए कहा है।
ब्लाक नवाबगंज क्षेत्र के गांव जरहरी के मजरा खोटा नगला के प्राथमिक विद्यालय में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत वर्ष 2019 में निर्माण कार्य हुआ था। मानक विहीन निर्माण कराने से विद्यालय का छज्जा गिर गया।
इस पर 19 दिसंबर 2021 को डीसी मनरेगा व डीआरडीए के सहायक अभियंता से जांच कराई गई। इसमें पता चला कि बाउंड्रीवाल का तीन लाख एक हजार 648 रुपये से निर्माण कराया गया, जबकि मौके पर छज्जा टूटा और दीवार चटकी मिली। मूल्यांकन में 90 हजार रुपये का गबन पकड़ा गया। इस पर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने पूर्व प्रधान अरविंद कुमार व ग्राम विकास अधिकारी (सचिव) देव शर्मा से 45-45 हजार रुपये की रिकवरी के आदेश दिए।
विज्ञापन
आदेश में यह भी कहा गया है कि शासन के मनरेगा खाते में तीन दिन के अंदर यह धनराशि जमा कराकर रसीद डीपीआरओ कार्यालय में उपलब्ध कराएं। रुपये जमा न करने पर सचिव के वेतन से और पूर्व प्रधान से भू-राजस्व की तरह वसूली के आदेश दिए हैं।