{"_id":"62488dd852cc757c7857bb5e","slug":"farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp688969477","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान ने निजी भूमि पर मनरेगा से बिछवा लीं ईंटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान ने निजी भूमि पर मनरेगा से बिछवा लीं ईंटें
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। राजेपुर बीडीओ ने शनिवार को मनरेगा कार्यों का निरीक्षण किया। मौके पर अधिकांश काम अधूरे मिले, जबकि भुगतान के लिए पत्रावली लगाई जा चुकी थीं। इस पर बीडीओ ने भुगतान रोककर प्रधान, सचिव व तकनीकी सहायकों से स्पष्टीकरण तलब किया है। प्रधान की निजी भूमि पर मनरेगा से ईंटें लगवाने की जानकारी भी हुई।
ब्लाक राजेपुर की ग्राम पंचायतों में प्रधान व सचिवों की मिलीभगत से मनरेगा के कार्यों में मनमानी चल रही है। इससे बीडीओ गगनदीप सिंह अब भुगतान से पहले मौके पर जाकर काम देखने लगे हैं। शनिवार को बीडीओ ने एडीओ पंचायत अजीत पाठक के साथ चार गांवों का निरीक्षण किया।
ग्राम पंचायत कंचनपुर सबलपुर पहुंचे तो वहां प्रधान के चबूतरे तक निजी भूमि पर इंटरलॉकिंग ईंटें बिछी मिलीं। जबकि अन्य कुछ कार्य अधूरे मिले। इस पर बीडीओ ने भुगतान रोक दिया और निजी भूमि पर बिछाई गईं ईंटों की धनराशि इस्टीमेट से कम करने के निर्देश दिए। इसके अलावा प्रधान, सचिव व तकनीकी सहायक से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत नगरिया जवाहर में 11 कार्य अधूरे पाए गए। इस पर बीडीओ ने काम पूर्ण होने के बाद दोबारा जांच कराकर एमबी करने को कहा। गांव अलीगढ़ मोहद्दीन नगर में मनरेगा से बन रही सड़क पर 25 मीटर इंटरलॉकिंग ईंटें कम बिछी पाई गईं। वहीं, कुबेरपुर कुतलूपुर में काम में कुछ कमियां मिलने पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
बीडीओ गगनदीप सिंह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान मनरेगा के कार्यों की स्थिति संतोषजनक नहीं मिली। इससे भुगतान पर रोक लगाने के साथ प्रधान, सचिव, तकनीकी सहायकों से स्पष्टीकरण तलब किया है। जवाब मिलने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।