फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news

558 गोवंश का चारा डकारने वाले 341 पशुपालकों को नोटिस

Tue, 29 Mar 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
farrukhabad news
फर्रुखाबाद। गोशालाओं से 558 गोवंश लेकर उन्हें छोड़ देने और उनका चारा-दाना चट करने वाले 341 पशुपालकों की सूची बनाई गई है। अब उन्हें 900 रुपये प्रति माह के हिसाब से दी गई धनराशि की रिकवरी की जाएगी। इसके लिए सीडीओ ने नोटिस जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

गोवंशों के संरक्षण के लिए जनपद में करोड़ों रुपये खर्च कर गोशालाएं बनाई गई हैं। इन गोशालाओं से पशुधन सहभागिता योजना के तहत पशुपालकों को नि:शुल्क गाय दी गईं। उनके भरण-पोषण के लिए 30 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से 900 रुपये प्रतिमाह पशुपालकों के खाते में भेजे गए। पशुपालन विभाग से कुल 1352 गायों के चारा-दाना के लिए धनराशि पशुपालकों को भेजी गई।
विज्ञापन

सत्यापन कराया गया तो 547 गाय ही मौके पर मिलीं। जबकि 805 गाय लापता थीं। सीवीओ ने बताया कि 558 गाय लेकर छोड़ने वाले 341 पशुपालकों की सूची बनाई गई है। इन्हें दी गई चारे की धनराशि अब वसूल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ एम.अरून्मोली ने पशुपालकों को जारी नोटिस में कहा है कि गाय लेकर छोड़ने के बावजूद सितंबर 2021 तक भरण-पोषण की धनराशि ली जाती रही। यह धनराशि संबंधित गोशाला के बैंक खाते में जमा करा दें। अन्यथा सख्ती के साथ वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed