फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news

सत्यापन में नहीं मिलीं 805 गाय, होता रहा भुगतान

Sun, 27 Mar 2022 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
farrukhabad news
फर्रुखाबाद। कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी ने विकास कार्यों की समीक्षा की। पशुधन सहभागिता योजना में 805 गायों के भरण-पोषण के लिए भुगतान अपात्र पशुपालकों को करने पर सीवीओ के खिलाफ शासन को पत्र लिखने के निर्देश सीडीओ को दिए।
विज्ञापन

आयुष्मान योजना की प्रगति खराब मिलने पर जवाब मांगा। वहीं बैठक में अनुपस्थित सिडको के अधिशासी अभियंता व पुलिस आवास निर्माण निगम के सहायक अभियंता से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह निर्माण व विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान सख्त रुख में दिखे। उन्होंने डीएसटीओ को निर्देश दिए कि सभी कार्यदायी संस्थाओं से निर्माण कार्य पूरा करने की निर्धारित तिथि ले लें। निर्माण कार्य समय से पूरा न करने वाली संस्था के खिलाफ लिखकर शासन को भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में अधिशासी अभियंता सिडको व सहायक अभियंता पुलिस आवास निर्माण निगम को अनुपस्थिति देख डीएम ने उनसे स्पष्टीकरण तलब कर शासन को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य तेजी से व गुणवत्तापूर्ण कराया जाए। निर्माण कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
आयुष्मान योजना में प्रगति खराब पाए जाने पर सीएमओ से जवाब मांगा है। पशुधन सहभागिता योजना के तहत दी गईं 805 गाय न मिलने से अपात्र गोपालकों को दी गई चारा-दाना की धनराशि तत्काल रिकवरी कराने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही लापरवाही करने में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजने को कहा। इस दौरान सीडीओ एम. अरून्मोली, एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति, डीडीओ योगेंद्र कुमार पाठक, डीएफओ पीके उपाध्याय, सीएमओ डॉ. सतीश चंद्रा आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed