फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news

‘लूट, डकैती व भ्रष्टाचार सपा सरकार का चरित्र था’

Wed, 29 Dec 2021 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
farrukhabad news
जन विश्वास यात्रा के रथ पर भाजपा सांसद मुकेश राजपूत, विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, जिलाध्यक्ष रूपे? - फोटो : FARRUKHABAD
मोहम्मदाबाद। बांदा के सांसद ने कहा कि लूट, डकैती व भ्रष्टाचार सपा सरकार का चरित्र था। सपा नेताओं के घर की दीवारों से हजारों करोड़ रुपये निकलना भ्रष्टाचार उजागर कर रहा है। जनपद इटावा से बेवर होते हुए भाजपा की जन विश्वास यात्रा का रथ शाम 6 बजे काली नदी पुल पर पहुंचा। वहां आतिशबाजी चलाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

भाजपा की जनविश्वास यात्रा रथ पर यात्रा प्रदेश प्रभारी बाबूराम निषाद, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत, बांदा सांसद आरके सिंह पटेल व क्षेत्रीय यात्रा प्रभारी रामकिशोर साहू सवार थे। काली नदी पुल पर यात्रा के पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, सांसद मुकेश राजपूत, भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने फूल मालाओं से स्वागत किया। यात्रा प्रदेश प्रभारी ने कहा कि योगी सरकार ने सभी का विश्वास जीतने का काम किया है। भय और आतंक के माहौल को समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

बांदा सांसद ने कहा कि लूट, डकैती व भ्रष्टाचार सपा सरकार का चरित्र था। सपा नेताओं के घर की दीवारों से करोड़ों रुपये निकल रहे हैं जो बताता है सपा सरकार ने चरम सीमा पर भ्रष्टाचार किया। भाजपा सरकार आने के बाद भूमाफियाओं व अपराधियों की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चला। इससे सपा मुखिया के पेट में दर्द शुरू हो जाता है। जन विश्वास यात्रा का गांव मदनपुर, धीरपुर, खिमसेपुर व मोहम्मदाबाद में कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। वहीं, महिलाओं ने थाल सजाकर व दीप जलाकर पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। काली नदी पर कार्यकर्ताओं के लिए खाने की व्यवस्था थी। लंच पैकेट वितरण के दौरान छीना झपटी मच गई। कार्यकर्ताओं ने पूड़ी छीन कर पुल पर बैठकर खाईं। हिमांशु गुप्ता, डीएस राठौर, संजीव गुप्ता, विमल कटियार, शिवांग रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed