फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news

ऑक्सीजन प्लांट बंद, डॉक्टर सहित 10 गैरहाजिर

Wed, 22 Dec 2021 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
farrukhabad news
सीएचसी मोहम्मदाबाद में रजिस्टर चेक करते डीएम संजय कुमार सिंह। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
मोहम्मदाबाद। जिलाधिकारी ने मंगलवार को सीएचसी मोहम्मदाबाद का निरीक्षण किया। वहां ऑक्सीजन प्लांट बंद मिला। दो डॉक्टर व 8 कर्मचारी अनुपस्थित मिलने पर जिलाधिकारी ने उनसे स्पष्टीकरण तलब करने के साथ सीएमओ को कार्रवाई के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह को सीएचसी के निरीक्षण के दौरान डॉ.सौरभ, डॉ. प्रशांत, एलटी आराधना चौधरी, सुबोध कुमार, वार्ड आया ललिता श्रीवास्तव, अमित कुमार, सोहित दुबे, विनय, सोनी, जैवा बानो व आरबीएसके टीम अनुपस्थित मिली। बताया गया कि सोनी व जैवा बानो गत माह से बिना सूचना के गैरहाजिर हैं। जिलाधिकारी ने अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने ओपीडी रजिस्टर देखा तो 33 मरीजों का पंजीकरण मिला। दवा कक्ष व दवा स्टॉक रजिस्टर चेक किया। दवाओं की उपलब्धता पर्याप्त बताई गई। कुल 120 मरीजों को दवा वितरित की गई थी।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए लगा ऑक्सीजन प्लांट बंद मिला, चाबी भी ढूंढे नहीं मिली। पूछताछ में सीएचसी प्रभारी डॉ.गौरव ने बताया कि स्टेब्लाइजर न होने से ऑक्सीजन प्लांट नहीं चल रहा है। डीएम ने शीघ्र ही चालू करने के निर्देश दिए। इसके अलावा अस्पताल में एंटीरैबीज व एंटी वेनम का स्टॉक अधिक होने के बारे में पूछने पर फार्मासिस्ट योगेश कुमार ने बताया कि उन्होंने डिमांड नहीं की थी। कारपोरेशन से स्टॉक भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed