फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news

रेफर के पौन घंटे लोहिया में पड़ा रहा बंदी

Sun, 07 Nov 2021 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
farrukhabad news
फर्रुखाबाद। जिला जेल में बवाल में घायल बंदी शिवम को लोहिया अस्पताल के डॉक्टर ने सैफई रेफर कर दिया। सैफई ले जाने की जिम्मेदारी से पुलिसकर्मी और जेल कर्मी बचते रहे। इससे करीब पौन घंटे तक बंदी लोहिया में पड़ा रहा। इस दौरान उसकी हालत और बिगड़ गई। सैफई अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घायल बंदी शिवम को जिला जेल से 10:35 बजे लोहिया अस्पताल की इमजरेंसी लाया गया। बंदी के साथ आए दरोगा से फार्मासिस्ट ने नाम पूछा। दरोगा ने जेल कर्मी की जिम्मेदारी बताकर अपना नाम बताने से इनकार कर दिया। इसके बाद जेल के एंबुलेंस चालक सुनील कुमार सैनी ने अपना नाम लिखवाया।
विज्ञापन

डॉ. अभिषेक चतुर्वेदी ने गंभीर हालत होने से बंदी को सैफई रेफर कर दिया। बंदी को सैफई कौन लेकर जाएगा, इसकी जिम्मेदारी कोई लेने को तैयार नहीं हुआ। दरोगा ने जेल एंबुलेंस चालक को अस्पताल में रोक लिया और जेल से बंदी रक्षक व अन्य किसी के आने की बात कही। करीब पौन घंटे तक बंदी तक खींचतान चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

11:15 बजे सीओ सोहराब आलम लोहिया अस्पताल पहुंचे। उन्होंने जेल की एंबुलेंस पर बंदी को लिटवाया और एंबुलेंस चालक को जिम्मेदारी सौंपी। बंदी के साथ पुलिस कमियों को जाने के निर्देश दिए। जेल एंबुलेंस की स्थिति ठीक नहीं थी, इस पर 108 एंबुलेंस बुलाई गई। 11:25 बजे 108 एंबुलेंस आई। उससे बंदी शिवम को लिटाया गया। उसी समय उसकी हालत नाजुक हो गई थी। उसके हाथ पैर झूल गए थे। सैफई अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने बंदी को मृत घोषित कर दिया गया। शाम को शव लोहिया अस्पताल लाया गया। सीओ सोहराब आलम पुलिस बल के साथ लोहिया अस्पताल में मौजूद रहे।

माता-पिता का इकलौता पुत्र था शिवम
बंदी शिवम माता-पिता का इकलौता पुत्र था। मां की बचपन में ही मौत हो गई थी। उसके पिता को लकवा मार गया है। वह अकेले ही घर में रहते हैं। वह चोरी व गैंगस्टर के मुकदमे में जेल में बंद था। राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव जैनापुर निवासी मुन्ना राठौर का पुत्र शिवम (22) शहर के मोहल्ला अंगूरीबाग में किराए के मकान में रहता था। वह चोरी के आरोप में जिला जेल में बंद था। शहर कोतवाली पुलिस ने उसके खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा भी दर्ज कराया था। रविवार को जिला जेल में पथराव के दौरान पेट फटने से शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया था। सैफई अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिवम माता-पिता का इकलौता पुत्र था। मां की बचपन में ही मौत हो गई थी। पिता को कुछ दिन पहले लकवा मार गया था। वह गांव में अकेले रहते हैं। बहन की बेवर में ससुराल है। पुलिस ने पिता को सूचना भिजवाई, लेकिन शाम तक कोई परिजन लोहिया अस्पताल नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed