फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news

बुखार से शिक्षक की मौत

Thu, 04 Nov 2021 07:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 07:54 PM IST
विज्ञापन
farrukhabad news
कायमगंज की इंदिरा नगर कालोनी में अरविंद के रोते बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज। नगर के रेलवे रोड इंदिरा नगर कॉलोनी निवासी शिक्षक की आगरा के एक निजी अस्पताल में बुखार से मौत हो गई। दिवाली के मौके पर उनका शव घर आते ही कोहराम मच गया। जिससे पर्व की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन

मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी 32 वर्षीय शिक्षक अरविंद यादव गांव कुंवरपुर इमलाक के प्राथमिक विद्यालय में तैनात थे। तीन दिन पहले उन्हें बुखार आ गया था। पहले तो स्थानीय डॉक्टरों से इलाज कराते रहे। बुधवार को हालत बिगड़ने पर परिजन आगरा ले गए। वहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। रात में हालत बिगड़ती चली गई और मौत हो गई। गुरुवार सुबह परिजन उनका शव लेकर घर पहुंचे तो कोहराम मच गया। दिवाली के दिन शिक्षक की मौत होने से दिवाली की खुशियां मातम में बदल गईं। उनकी पत्नी रूमा व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। उनके एक 5 वर्षीय पुत्री जाह्नवी व 2 वर्षीय पुत्र आर्यन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed