{"_id":"6154b2df8ebc3e61e77de664","slug":"farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp655288990","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपियों तक नहीं पहुंच सकी पुलिस, पांच परिजनों से पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारोपियों तक नहीं पहुंच सकी पुलिस, पांच परिजनों से पूछताछ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। दिनदहाड़े सरेबाजार युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में फरार आरोपियों को पुलिस तीसरे दिन भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस नामजदों के पांच परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हिस्ट्रीशीटर अनिल यादव के पुत्र की तलाश में हरदोई में दबिश दी गई। बुधवार को भी घटनास्थल के आसपास की दुकानों पर ताले पड़े रहे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहा।
शहर के मोहल्ला रकाबगंज निवासी शिवा की सोमवार शाम को सात गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। मां ने अमिलापुर निवासी हिस्ट्रीशीटर अनिल यादव समेत 8 लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। हत्यारोपी तीसरे दिन भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। पुलिस ने परिवार पर दबाव बनाने के लिए गंगा किनारे एक गांव से युवक को हिरासत में ले लिया। इसके अलावा अनिल यादव की बहन और दो मासूम बच्चों को भी थाने में बैठा लिया गया। रकाबगंज के एक आरोपी को हिरासत में लेने के बाद बुधवार सुबह उसके पुत्र को भी पकड़ लिया गया। इन सबसे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस की सर्विलांस टीम को अनिल यादव के बेटे की लोकेशन हरदोई की मिली। इस पर पुलिस हिरासत में बैठे अनिल यादव के पिता रामेश्वर यादव की बेटे से फोन पर बात कराई गई। उस वक्त सर्विलांस टीम और पुलिस हरदोई में दबिश देने पहुंच गई थी। बात होते वक्त लोकेशन ट्रेस की गई, मगर वह मौके पर नहीं मिला। इधर, घटनास्थल पर तीसरे दिन भी दुकानें नहीं खोली गईं। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस बल तैनात रहा। मऊदरवाजा थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष आरएस वर्मा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। शीघ्र ही आरोपी पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
दबिश में घर पर मिली वृद्ध मां
मऊदरवाजा थाने के दरोगा इंद्रजीत सरोज ने टीम के साथ बुधवार शाम रकाबगंज में नामजद सुशील गिहार के घर दबिश दी। मुख्य द्वार पर ताला लगा था। इस पर पुलिस पीछे रास्ते से घर में गई। तलाशी लेने पर घर में सिर्फ वृद्ध मां मिली। इस पर पुलिस बैरंग लौट आई।
शिवा के परिवार पर भी नजर
घर के युवक की हत्या के बाद से परिजनों में गुस्सा हैै। पुलिस शिवा के परिजनों पर भी पैनी नजर रखे है। आशंका है कि कहीं गुस्से में कोई और घटना न हो जाए। इसलिए पुलिस किसी तरह की ढिलाई नहीं बरत रही।
कानपुर हैलट में भी तीसरे दिन नहीं हुआ ऑपरेेशन
फर्रुखाबाद। मऊदरवाजा थाने के रकाबगंज में घर में घुसकर गोलीबारी करके शिवा की पत्नी तन्नू को भी घायल कर दिया गया था। उसे मंगलवार को लोहिया अस्पताल से रेफर कर कानपुर हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुकदमे के वादी तन्नू के चचिया ससुर रतन गिहार ने बताया कि बुधवार को भी हैलट में ऑपरेशन नहीं किया गया। गोली अंदर सीने में ही फंसी है। उसका हाथ काफी सूज गया है। अभी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उसकी हालत में सुधार नहीं हो पा रहा है। हालांकि उसकी बड़ी बहन रश्मि की हालत ठीक है।