फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news

बार एसोसिएशन महासचिव पांच वर्ष के लिए डिबार

Thu, 30 Sep 2021 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
farrukhabad news
फर्रुखाबाद। जिला बार एसोसिएशन के महासचिव को बार कौंसिल के अध्यक्ष ने पांच वर्ष के लिए डिबार कर दिया है। इस अवधि में वह किसी भी अदालत में पैरवी नहीं कर सकेंगे। महासचिव पर 25 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ के मोहल्ला भूसामंडी निवासी अधिवक्ता अभिषेक सक्सेना इन दिनों सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता हैं। उनके साथ 17 जून 2014 में कचहरी परिसर में गाली-गलौज व मारपीट हुई थी। मामले में उन्होंने बार कौंसिल उत्तर प्रदेश में जिला बार एसोसिएशन के महासचिव संजीव पारिया पर मारपीट का आरोप लगाकर शिकायत की थी। मामले की समिति में सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता अधिवक्ता ने संजीव के खिलाफ आरोपों को सिद्ध कर दिया।
विज्ञापन

इस पर बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश ने एसोसिएशन के सचिव संजीव को पांच वर्ष के लिए डिबार करते हुए 25 हजार रुपये जुर्माना किया है। इस अवधि में वह किसी भी अदालत में मुकदमे की पैरवी नहीं कर सकेंगे। जुर्माना जमा न करने पर उनसे वसूली की जाएगी। जिला बार एसोसिएशन के महासचिव संजीव का पक्ष जानने के लिए उन्हें कई बार फोन किया गया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं की। उनके मोबाइल पर मैसेज भेजा गया, उसका भी जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed