{"_id":"614f70df8ebc3e003f2d713f","slug":"farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp654467695","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य टीम को सिकंदरपुर में मिले बुखार के 16 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य टीम को सिकंदरपुर में मिले बुखार के 16 मरीज
विज्ञापन
शमसाबाद के मोहल्ला सिकंदरपुर महमूद में दवा देती स्वास्थ्य टीम। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। शमसाबाद के मोहल्ला सिकंदरपुर महमूद में बुखार फैलने की जानकारी पर शनिवार को स्वास्थ्य टीम पहुंची। जांच में वहां 16 मरीज बुखार के मिले। निगरानी समिति की निष्क्रियता से स्वास्थ्य विभाग को जानकारी नहीं हो सकी थी।
मोहल्ला सिकंदरपुर महमूद में एक सप्ताह से बुखार फैला है। मोहल्ले में दो दर्जन से अधिक लोग बुखार की चपेट में होने के संबंध में शनिवार को अमर उजाला में खबर प्रकाशित हुई। इसी के बाद शमसाबाद सीएचसी प्रभारी डॉ.धन सिंह शाक्य टीम के साथ मोहल्ले में पहुंचे। वहां शिविर लगाकर मरीजों की जांच की गई।
डॉ.धनसिंह शाक्य ने बताया कि मोहल्ले में 26 मरीज मिले। इसमें 16 बुखार से पीड़ित हैं। किट से जांच करने पर सभी डेंगू निगेटिव निकले। इसके अलावा चार मरीज पेट दर्द, दो लोग उल्टी व चार मरीज त्वचा संबंधी रोग के पाए गए। जबकि तीन मरीजों का निजी अस्पतालों में इलाज कर चल रहा है। उन्होंने बताया कि मलेरिया व प्लेटलेट्स जांच के लिए मरीजों के खून का नमूना लेकर लोहिया अस्पताल भेजा गया है। सभी मरीजों को दवाई वितरित की गई। शिविर में डॉ. शिशिर यादव, फार्मासिस्ट अनिल कुमार, अवनीश कुमार व केशव चंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
निगरानी समिति ने नहीं दी सूचना
सीएचसी प्रभारी डॉ.धनसिंह ने बताया कि गांव व मोहल्लों में निगरानी समितियों से स्वास्थ्य विभाग को सहयोग नहीं मिल रहा है। कोई भी निगरानी समिति गांव व मोहल्लों में बीमारी फैलने की सूचना नहीं दे रही है। अखबार के माध्यम से जानकारी मिलने पर उन्होंने सिकंदरपुर महमूद में स्वास्थ्य टीम भेजी थी।