{"_id":"614f70188ebc3e0de74a4d5d","slug":"farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp654467427","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से युवक व बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से युवक व बच्चे की मौत
विज्ञापन
कमालगंज। बुखार का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। राजेपुर सरायमेदा में एक बालक की और महरूपुर राबी में एक युवक की बुखार से मौत हो गई। राजेपुर सरायमेदा में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी। इससे गांव के लोगों में दहशत है।
राजेपुर सरायमेदा में रमजान के सात वर्षीय पुत्र शौकत का कस्बे के एक अस्पताल से इलाज चल रहा था। शुक्रवार को गांव से आकर दिखाया तो जांच में 37 हजार प्लेटलेट्स बताई गईं। हालत बिगड़ने पर कानपुर के लिए परिजन लेकर जा रहे थे। समय अधिक लगने की आशंका से कन्नौज के तिर्वा मेडिकल कॉलेज ले गए। भर्ती के लिए फाइल बनने के दौरान ही रात 10 बजे उसकी जान चली गई। दस दिन में गांव में 14 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें सात मौतें 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की हैं। वहीं, महरूपुर राबी निवासी अरविंद (35) की शुक्रवार शाम को बुखार के चलते मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि तीन दिन से बुखार आ रहा था।
बुखार से बालिका की मौत
कायमगंज संवाद के अनुसार नगर के मोहल्ला छपट्टी निवासी जाहिद की छह वर्षीय पुत्री अरीबा को कई दिन से बुखार आ रहा था। परिजन उसका इलाज फर्रुखाबाद के एक निजी अस्पताल में करा रहे थे। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके अलावा मोहल्ला मेंहदीबाग में एक सप्ताह में हुई तीन लोगों की बुखार से मौत हो जाने की जानकारी पर स्वास्थ्य टीम के डॉ. संदीप ने वहां जाकर मृत बच्चों के परिजनों से मिलकर उनसे जानकारी ली।(संवाद)