फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news

बसपा नेता अनुपम के भाई सहित चार पर मुकदमा

Sun, 26 Sep 2021 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
farrukhabad news
फर्रुखाबाद। बसपा नेता अनुपम के भाई सहित चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने गाली गलौज व धमकी देकर जमीन के कागजात पर हस्ताक्षर कराने की रिपोर्ट दर्ज की है। शुक्रवार को बसपा नेता के भाई डब्बन को पुलिस ने व्यापारी पर जानलेवा हमले के मुकदमे में जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद कोतवाली के गांव सहसापुर निवासी बृजेश कुमार अब फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला अपर दुर्गा कॉलोनी में रह रहे हैं। बृजेश ने गांव के ही बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे के भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्बन, परिवारिक चाचा विपिन दुबे व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ फतेहगढ़ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें आरोप लगाया कि 23 अगस्त को ये लोग अपर दुर्गा कॉलोनी के आवास पर आए। इन लोगों ने गाली गलौज कर जमीन के कागजात पर हस्ताक्षर करवा लिए। शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे शमीम हत्याकांड में मैनपुरी की जिला जेल में बंद है। उनके भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्बन को पुलिस ने शुक्रवार सुबह अयोध्या से गिरफ्तार कर शाम को जेल भेज दिया था। कोतवाल जय प्रकाश पाल ने बताया कि बृजेश कुमार की तहरीर पर बसपा नेता के भाई सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed