{"_id":"6144cfd28ebc3eb6907c89e9","slug":"farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp6527842184","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्धा की हत्या में नामजद सभी आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्धा की हत्या में नामजद सभी आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
कायमगंज। गांव गुलबाजनगर में खेत से घास काट लेने पर गुरुवार रात वृद्ध महिला की लाठी-डंडे व ईंट से हमला कर हत्या व पति को घायल कर देने के मामले में पुलिस ने नामजद पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव गुलबाजनगर निवासी लाखन सिंह गांव से करीब 200 मीटर दूर झोपड़ी डालकर रहते हैं। गांव के वीरेंद्र सिंह के खेत से घास काटने पर गुरुवार रात वीरेंद्र व उनके परिवार के अन्य लोगों ने लाखन सिंह व उनकी 60 वर्षीय पत्नी लज्जावती पर लाठी-डंडे व ईंट से हमला कर दिया था। इसमें लज्जावती की मौके पर ही मौत हो गई थी। लाखन सिंह गंभीर घायल हो गए थे। उनका लोहिया अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस मामले में लाखन सिंह के बेटे अनिल ने गांव के वीरेंद्र, देवेंद्र, अर्पित, सोनू, अमित उर्फ आलोक के खिलाफ बलवा, हत्या व हत्या प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस ने शुक्रवार शाम चार बजे पांचों आरोपियों को रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर संजय मिश्रा ने बताया सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें जेल भेजा जाएगा।