फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news

स्कूल के कायाकल्प में छेद ही छेद

Fri, 10 Sep 2021 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
farrukhabad news
फर्रुखाबाद। प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाइन के भवन की मरम्मत में 6.16 लाख रुपये खर्च कर कायाकल्प का काम पूरा दिखा दिया गया। लेकिन विद्यालय भवन की छत बारिश होने पर टपक रही है। इसकी हकीकत नगर शिक्षा अधिकारी के निरीक्षण में खुल कर सामने आई है।
विज्ञापन

बीएसए कार्यालय परिसर में स्थित प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाइन के भवन की मरम्मत नगर पालिका ने कायाकल्प योजना के तहत कराई है। इसमें नगर पालिका ने 6 लाख 16 हजार 440 रुपये खर्च किए हैं। इस धनराशि से विद्यालय के कमरों में टाइल्स, रंगाई-पुताई, शौचालय व अन्य काम कराए गए हैं। शासन से जो 14 मानक निर्धारित हैं, उनके तहत कायाकल्प का काम शत प्रतिशत दिखा दिया गया।
विज्ञापन

नगर शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार वर्मा ने शुक्रवार को विद्यालय का निरीक्षण किया। उनको शिक्षक उपस्थित मिले। 207 छात्रों में से 80 विद्यालय आए थे। शिक्षकों ने बताया कि बारिश होने पर विद्यालय भवन की छत टकती है। इससे बच्चों को कमरे में बैठना मुश्किल होता है। इसके बाद नगर शिक्षा अधिकारी ने कन्या संविलियन विद्यालय रंगसाजान का निरीक्षण किया। यहां कायाकल्प का काम अभी तक नगर पालिका की ओर से शुरू नहीं कराया गया। विद्यालय में 159 छात्र पंजीकृत हैं। इसमें से 70 उपस्थित मिले। नगर शिक्षा अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाइन की छत टपकने संबंधी रिपोर्ट तैयार कर ईओ को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed