फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news

घरों में पधारे गजानन, पंडाल में हुए हवन-पूजन

Fri, 10 Sep 2021 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
farrukhabad news
भोलेपुर में गणेश प्रतिमा की परिवार सहित पूजा करते मनोज सक्सेना। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। भक्तों की विघ्न हरने के लिए रिद्धि-सिद्धि के दाता भगवान गणेश शुक्रवार को चतुर्थी पर पधार गए। भक्तों ने हवन पूजन कर पंडालों और घरों में गजानन की मूर्तियों की स्थापना की। शाम को महिलाओं ने ढोलक की थाप पर संकीर्तन किया।
विज्ञापन

शहर के बजरिया स्थित मंदिर को तमाम भक्तों ने सजाया और प्रतिमा की स्थापना की। इसके अलावा मित्तूकूंचा मंदिर में सभासद अतुल शंकर दुबे की अगुवाई में भक्तों ने पूजन कर कार्यक्रम किया। भोलेपुर निवासी मनोज सक्सेना ने परिजनों संग अपने निवास पर देव प्रतिमा का पूजन किया। शाम को सभी स्थानों पर गणेश प्रतिमा के सामने महिलाओं ने संकीर्तन किया। देर रात आरती उतारी और भगवान गणेश से कोरोना, बुखार जैसे संक्रमण से मुक्ति दिलाने की मांग की। पीले वस्त्रों में सजी महिलाओं, युवतियों ने गणेशजी का फूलों की वर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन

फतेहगढ़ के मोहल्ला ग्रानगंज में रौनक मित्तल, संस्कार शर्मा, अनूप राजपूत, शुभम मित्तल, अनीता मित्तल, अर्पिता राजपूत, मनोज मित्तल, अनुराग सक्सेना आदि ने हवन पूजन कर आरती उतारी। गाड़ीखाना में अर्जुन सक्सेना, मोहित यादव, हर्ष सक्सेना, सौम्या आदि ने भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापना कर पूजा अर्चना कर सामूहिक आरती कर प्रसाद बांटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कायमगंज में भी घरों में हुई स्थापना
कायमगंज संवाद के अनुसार नगर में गणेश चतुर्थी के मौके पर घर-घर व मंदिरों में गणपति बप्पा विराजे और उनकी पूजा अर्चना की गई। कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए मंदिरों में कार्यक्रम हुए। इसी के साथ शुक्रवार से 10 दिन के गणेश महोत्सव का आगाज हो गया है। नगर के फूलमती मंदिर, शिवाला मंदिर व मोहल्ला सदबाड़ा में एक चबूतरे पर गणेश प्रतिमा को विराजमान किया। साथ ही महाभिषेक किया गया। विधिवत पूजा अर्चना के साथ श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। सदबाड़ा में पिंटू मिश्रा, पल्लवी मिश्रा, अक्षत, नरेश चंद्र, भोला आदि ने पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed