फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news

हर-हर महादेव उद्घोष से शिवालयों में जलाभिषेक

Mon, 26 Jul 2021 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
farrukhabad news
शहर के पांडवेश्वरनाथ मंदिर में शिवलिंग पर जल चढ़ाते भक्त। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। सावन के पहले सोमवार को भोलेनाथ के भक्तों की शिवालयों में भीड़ उमड़ी। हर-हर महादेव उद्घोष के साथ जलाभिषेक किया। सुबह चार बजे से ही गंगा में भी स्नान कर जल लेकर अभिषेक करने वालों का तांता लगा रहा। हालांकि पुलिस के खासे प्रबंध रहे। पांडवेश्वर नाथ शिवालय में लंबी कतारें लगी रहीं। लोगों ने दान देकर पुण्य फल भी अर्जित किया।
विज्ञापन

शिवालयों में सुबह से ही भोले के भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। मंदिरों के घंटा-घड़ियाल बजने लगे। भक्तों ने शिवलिंग का बेलपत्र, शहद, दूध, दही, समी पत्र, धतूरा, भांग आदि से अभिषेक किया। कई मंदिरों में भोलेनाथ का रुद्राभिषेक भी किया गया। पांडवेश्वर नाथ शिवालय में सुबह चार बजे से ही भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। आठ बजे तक लंबी कतारें लग गईं। घुमना स्थित कोतवालेश्वर महाराज के दरबार में भी खासी भीड़ रही।
विज्ञापन

शिवालयों में जलाभिषेक के लिए कांवड़ यात्राओं पर रोक के बावजूद सुबह से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया। हर-हर महादेव, हर-हर गंगे उद्घोष के साथ स्नान कर जल लेकर लोग शिवालयों की ओर रवाना हुए। बाइकों, कारों से बड़ी संख्या में भक्तजन पहुंचे। भीड़ न लगने के लिए पुलिस के भी खासे प्रबंध रहे। मंदिरों में भी व्यवस्था संभालने के लिए महिला और पुरुष पुलिस कर्मी मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवाबगंज प्रतिनिधि के अनुसार पुठरी के प्राचीन शिव मंदिर के पुजारी सुरेश भारती ने ब्रह्ममुहूर्त में आरती के बाद मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए। आसपास कई गांवों के हजारों भोले भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। दिन भर जलाभिषेक का दौर चलता रहा। भक्तों ने बाबा का रुद्राभिषेक भी किया। मंदिर की परिक्रमा कर मनौती मांगी। पुलिस के खासे बंदोबस्त रहे।
न दिखी दूरी और न मास्क समझा जरूरी
सरकार की सख्ती और जागरूकता अभियान के बावजूद मंदिरों में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष बिना मास्क के पहुंचे। यही नहीं भक्तों की लाइनों में दूरी नहीं दिखी। सभी एक दूसरे से सटकर खड़े थे। शिवालयों के अंदर भी भीड़ से कई बार धक्कामुक्की की नौबत तक आ गई।
लगी दुकानें, नाग देवता के कराए दर्शन
सभी शिवालयों के बाहर सुबह से ही दुकानें सज गईं। इन पर बेलपत्र, धतूरा, फूल, फल, प्रसाद की खूब खरीदारी हुई। तमाम भक्त मंदिरों के बाहर और गलियों में नाग लेकर घूम रहे सपेरों ने दर्शन करवाकर दूध पिलवाया। दान भी किया गया।
शाम को हुआ शृंगार, देखने पहुंचे लोग
दिन भर चले जलाभिषेक के बाद शाम को शिवालिंगों का शृंगार किया गया। मंदिरों की सजावट और फूलों का शृंगार के दर्शन करने बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ पहुंचे। इससे खासी रौनक रही।

भोलेनाथ के जयकारों से माहौल भक्तिमय रहा
कायमगंज में सोमवार को शिव मंदिरों में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही लोग जलाभिषेक के लिए पहुंच गए। मंदिरों में भोलेनाथ के जयकारों से माहौल भक्तिमय रहा। भक्तों ने बेलपत्रों और धतूरे आदि से महादेव का अभिषेक किया। भक्तों ने भोलेनाथ के सामने अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए प्रार्थना की। नगर के मोहल्ला सदबाड़ा स्थित फूलमती देवी मंदिर, घसिया चिलौली में बड़ी देवी मंदिर, कुंडा मार्ग के मंदिर, गंगा दरवाजा स्थित शिवाला भवन आदि में श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed