फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news

बिजली न मिलने पर उपकेंद्र पर हंगामा

Fri, 02 Jul 2021 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
farrukhabad news
फर्रुखाबाद। रात में बिजली न आने से गुस्साए ग्रामीणों ने जसमई विद्युत उपकेंद्र के शहरी फीडर को बंद कराकर हंगामा कर दिया। एसडीओ व जेई की सूचना पर मऊदरवाजा पुलिस ने उपकेंद्र पर पहुंच कर ग्रामीणों को शांत कराया। टूटे पोल को बदलने का काम पूरा होने के बाद गांव व मोहल्लों की बिजली चालू हुई।
विज्ञापन

जसमई विद्युत उपकेंद्र से दो फीडरों के माध्यम से शहर के करीब 30 मोहल्लों को बिजली दी जाती है और इसी उपकेंद्र से ग्रामीण फीडर से 40 गांवों को बिजली दी जाती है। आवाजपुर गांव के पास ट्रैक्टर की टक्कर से 11केवी लाइन का पोल टूट गया था। इससे कुछ गांवों की बिजली बंद हो गई थी। जेई सुरेंद्र प्रसाद व एसडीओ विनोद कनौजिया ठेकेदार के साथ गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे आवाजपुर पहुंचे और टूटे पोल को बदलवाने के लिए बिजली बंद करा दी। पोल बदलने में देरी होने पर 40 गांवों की बिजली एक घंटे से अधिक बंद रही।
विज्ञापन

इससे गुस्साए ग्रामीण उपकेंद्र पर पहुंचे और हंगामा कर शहरी फीडर को भी बंद करा दिया। इससे 30 मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। इसकी जानकारी पर मऊदरवाजा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। टूटे पोल बदलने का काम पूरा होने के बाद रात करीब 12 बजे गांव व मोहल्लों की बिजली चालू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ विनोद कनौजिया ने बताया कि टूटा पोल बदलने में देरी होने पर ग्रामीण उपकेंद्र पर आए और शहरी फीडर बंद करा दिया था। पुलिस के आने के बाद सभी को समझाकर शांत किया गया। पोल बदल कर गांव व शहर की बिजली चालू कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed