फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news

दिखा उत्साह, सामाजिक दूरी के साथ किया योग

Mon, 21 Jun 2021 10:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
farrukhabad news
शहर के टाउन हाल पर योग करते भाजपाई व अन्य। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। कोरोना के चलते सोमवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भले ही कोई बड़ा आयोजन नहीं हुआ, पर योगाभ्यास के लिए उत्साह लोगों में दिखा। जेल, मैदान व स्कूलों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए योग कराया गया। ऑनलाइन योगाभ्यास में बच्चों ने भी बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

फतेहगढ़ स्थित सेंट्रल जेल में अधिकारियों, कर्मचारियों व कैदियों ने योगाभ्यास किया। आर्ट आफ लिविंग के योग शिक्षक रामकृपाल ने कहा कि योग सांस्कृतिक धरोहर है। यह विचार, संयम और स्फूर्ति देने वाला है। तनावमुक्त रहने के लिए ध्यान व योगासन कराया गया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक पीके शुक्ल, जेलर जीआर वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

राजकीय संप्रेक्षण गृह जखा में निरुद्ध अपचारियों को बाल संरक्षण अधिकारी सचिन सिंह ने योग कराया। जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल चंद्र ने अपचारी किशोरों को प्रतिदिन योग करने के लिए कहा। संस्था अधीक्षक कमलेश कुमार ने योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने की सलाह दी। वहीं सांसद मुकेश राजपूत ने अपने आईटीआई चौराहा स्थित आवास पर योगाभ्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के टाउनहाल पार्क में भाजपा की ओर से कार्यक्रम हुआ। योग शिक्षक विवेकानंद सभी को योगाभ्यास कराया। जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता ने कहा कि योग स्वास्थ्य और चरित्र के लिए महत्वपूर्ण है। योग को जीवन का अंग बनना चाहिए। विकास पांडेय, नरेंद्र राठौर, प्रबल त्रिपाठी मौजूद रहे। उधर भाजपा नेता शिवम दुबे ने भी योग किया।
नेहरू युवा केंद्र की ओर से ब्लॉकों व गंगा घाटों पर योगाभ्यास कराया गया। नमामि गंगे परियोजना के गंगादूत, युवा मंडल के सदस्यों ने ऑनलाइन व ऑफलाइन योगाभ्यास किया। पांचालघाट स्थित गंगा तट पर जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे निहारिका पटेल ने कहा कि योग करने से मन को शांति मिलने के साथ सकारात्मक सोच बनती है। राकेश पाल, रचना, आर्यन आदि मौजूद रहे।
जन शिक्षण संस्थान में महिला कल्याण विभाग की महिला शक्ति केंद्र जिला समन्वयक निर्मला राजपूत ने सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन के बारे में जानकारी दी। इसके साथ शिविर में योगाभ्यास कराया गया। मनोज मिश्रा, मंजू शर्मा आदि रहे।
शमसाबाद प्रतिनिधि के अनुसार गांव रमापुर जसू स्थित रम्पा देवी करण सिंह शिक्षण संस्थान में योग शिविर आयोजित हुआ। इसमें योग शिक्षक गौतम सिंह, भाजपा जिला महामंत्री सुनील रावत, कृष्ण मुरारी आदि रहे। वहीं प्राथमिक विद्यालय नवाबगंज में योग गुरु जंग सिंह वर्मा ने बच्चों को योगाभ्यास कराया।
ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय जटवारा जदीद सेवा केंद्र पर बहनों और भाइयों ने योग किया। इसमें उत्तम खानपान पर जोर दिया गया। शोभा बहन ने कहा कि प्राणायाम से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। राजयोग से आत्मिक शक्तियां जागृत होती हैं, जिससे मन शक्तिशाली बन जाता है। गीता और पूनम ने भी विचार व्यक्त किए। देव कुमार शर्मा, सुवालाल मिश्र आदि मौजूद रहे।

उधर हिंदू जागरण मंच के मीडिया प्रभारी अनुपम दीक्षित, प्रवक्ता अमित शर्मा और वीरांगना वाहिनी जिला उपाध्यक्ष ज्योती शर्मा व सोनी पाठक ने वेबिनार कर कहा कि यदि हम सभी दैनिक क्रिया में योग करें, तो सभी बीमारियों से दूर रह सकते हैं। सात साल की दिव्या शर्मा ने योग की ऑनलाइन क्लास ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed