फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news

गंगा का जलस्तर बढ़ने से छह गांव में कटान हुआ तेज

Sat, 19 Jun 2021 10:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
farrukhabad news
अमृतपुर के गांव हरसिंहपुर कायस्थ में हो रहे कटान को देखते तहसीलदार। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
अमृतपुर(फर्रुखाबाद)। गंगा का जलस्तर दस सेंटीमीटर बढ़ने से तटवर्ती इलाकों के छह गांवों में कटान तेज हो गया है। इससे गांव के लोग परेशान हैं। तहसीलदार ने हरसिंहपुर कायस्थ गांव पहुंच कर कटान का जायजा लिया। यहां ग्रामीण अपने मकानों को खुद तोड़ कर मलबा दूसरे स्थान पर ले जा रहे हैं। तहसीलदार ने कटान वाले गांवों की निगरानी करने की जिम्मेदारी लेखपाल को दी है।
विज्ञापन

नरौरा बांध से शुक्रवार को 12860 क्यूसेक व शनिवार को 13850 क्यूसेक पानी गंगा में छोड़ा गया। दो दिन से लगातार पानी छोड़े जाने से गंगा का जलस्तर दस सेंटीमीटर बढ़ने से 134.60 से 134.70 पर पहुंच गया है। मालूम हो कि गंगा में चेतावनी बिंदु 136.60 है। जलस्तर बढ़ने से गंगा किनारे बसे गांव हरसिंहपुर कायस्थ, जोगराजपुर, सुंदरपुर, कुडरी सारंगपुर, नगला दुर्गू, तीसराम की मडै़या में कटान तेज हो गया है। हरसिंहपुर कायस्थ गांव के पास गंगा तेजी से कटान कर रही है। कटान देखकर गंगा के नजदीक जिन ग्रामीणों के मकान बने हैं, वह अपने मकान खुद तोड़ कर मलबे को दूसरे स्थान पर पहुंचाने में लगे हैं। इस गांव के प्राथमिक विद्यालय का भवन भी अब कटान से करीब दस मीटर दूर है।
विज्ञापन

कटान की खबर को अमर उजाला ने 19 जून के अंक में प्रकाशित किया। इस पर तहसीलदार संतोष कुमार कुशवाहा ने काननू गो महेंद्र पांडेय, लेखपाल प्रदीप माथुर के साथ शुक्रवार को गांव में कटान का जायजा लिया। गांव के लोगों ने बताया कि पिछले साल कटान की जद में आने से 30 लोगों के घर गंगा में समा गए थे। उनके रहने के लिए जगह नहीं है। ग्राम समाज की 50 बीघा जमीन पर दबंग कब्जा किए हुए हैं। वह जमीन कब्जा मुक्त कराकर जिन ग्रामीणों के पास मकान नहीं है, उनको मकान बनाकर रहने के लिए दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार ने गंगा के किनारे जिन ग्रामीणों के घर बने हैं, उनको घर का सामान निकाल कर ऊंचे स्थान पर रहने के लिए जाने के निर्देश दिए। लेखपाल को गांव की निगरानी के लिए कहा गया है। गंगा के तेज बहाव से जोगराजपुर, सुंदरपुर, कुडरी सारंगपुर, नगला दुर्गु, तीसराम की मड़ैया में किसानों की उपजाऊ जमीन कट रही है।

जलस्तर बढ़ने से गंगापुत्रों की झोपड़ियों में भरा पानी
फर्रुखाबाद। गंगा के जलस्तर में 10 सेंटीमीटर की बढ़ोत्तरी होने से पांचालघाट गंगा तट पर रहने वाले गंगापुत्रों की झोपड़ियों में पानी भर गया। गंगापुत्र झोपड़ियों को हटा कर कुछ दूरी पर डालने लगे हैं। ताकि जलस्तर बढ़ने से गंगा स्नान करने आने वाले लोगों को कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed