फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news

सामूहिक विवाह समारोह में एक दूजे के हुए 61 जोड़े

Thu, 18 Feb 2021 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
farrukhabad news
कायमगंज के शिवाला धाम में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में बैठे जोड़े। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। नगर के मोहल्ला गंगा दरवाजा स्थित शिवाला धाम में गुरुवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 61 जोड़ों की धार्मिक रीति रिवाज से शादी कराई गई। गरीब बेटियां सुख और दुख को एक साथ आत्मसात करने की प्रतिबद्धता के वैवाहिक बंधन में बंधे। शादी समारोह में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। विदाई में उपहार भी दिए गए।
विज्ञापन

जनपद के सभी ब्लाकों के 61 जोड़ों का सामूहिक विवाह शिवाला धाम में कराया गया। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने कहा कि गरीब कन्याओं का विवाह करना एक पुनीत कार्य है। आने वाले समय में पैसे के अभाव में किसी गरीब की बेटी अविवाहित नहीं रहेगी। योजना में शत प्रतिशत पात्रों का लाभ पहुंच रहा है। योजना में 51 हजार रुपये खर्च किए जाते हैं। इसमें 35 हजार वधू के खाते में दिए जाते हैं। 10 हजार रुपये विवाह सामग्री एवं 6 हजार रुपये विवाह आयोजन में खर्च किए जाते हैं। इस विवाह समारोह में बढ़पुर ब्लाक व फर्रुखाबाद शहर से 11 जोड़े, कमालगंज ब्लॉक से 14 जोड़े, शमसाबाद ब्लाक से सात जोड़े, नवाबगंज ब्लाक से छह जोड़े, मोहम्मदाबाद ब्लाक से 10 जोड़े, राजेपुर से चार, कायमगंज से नौ जोड़े पहुंचे। इनमें दो मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया।
विज्ञापन

विवाह समारोह में जिलाधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी रामलोचन मिश्रा, बीडीओ राहुल शंकर राय, एडीओ समाज कल्याण हरिकिशोर, चेयरमैन सुनील चक, भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, आयोजक सुरेंद्र गुप्ता आदि ने नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed