{"_id":"629662503c34bf0cb638bf67","slug":"farrukhabad-news-fallo-up-cold-storage-farrukhabad-news-knp699936311","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना लाइसेंस कोल्ड स्टोरेज चलाने वालों को बचाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना लाइसेंस कोल्ड स्टोरेज चलाने वालों को बचाने का आरोप
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बिना लाइसेंस यूपी कोर्ड स्टोरेज का संचालन करने वाले दो भाइयों को बचाने का आरोप साझेदार ने आलू एवं शाकभाजी अधिकारी पर लगाया है। उसने अधिकारी की शिकायत मंडलायुक्त को भेजी है। आरोप है कि जांच में दोनों भाई ही कोल्ड स्टोरेज के संचालक मिले थे लेकिन इनके खिलाफ नामजद रिपोर्ट नहीं लिखाई गई।
शहर में स्थित यूपी कोल्ड स्टोरज के साझेदार रायविंदर ने मंडलायुक्त को भेजी शिकायत में कहा बिना लाइसेंस के कोल्ड स्टोरेज का संचालन होने की कई बार शिकायत की गई थी। सितंबर 2021 में आलू एवं शाकभाजी अधिकारी आरएन वर्मा ने जांच कर मंडलायुक्त कानपुर को रिपोर्ट भेजी थी। इसमें कोल्ड स्टोरेज का नवीनीकरण न होने और संचालक स्व. अनंतराम अग्रवाल के दो पुत्रों द्वारा किया जाना पाया था।
फरवरी 2022 में आलू एवं शाकभाजी अधिकारी ने शहर कोतवाली में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई। अधिकारी ने संचालन करने वाले दोनों भाइयों को बचाने के लिए रिपोर्ट में नामजद नहीं किया। साझेदार ने उच्च अधिकारी से जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। आलू एवं शाकभाजी अधिकारी आरएन वर्मा ने बताया कि डीएम के अनुमोदन के बाद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। नामजद किस कारण नहीं कराई, इसकी जानकारी पत्रावली देखने के बाद स्पष्ट होगी।