फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news crime

शिक्षिका की फांसी के फंदे पर लटका कर की गई हत्या

Fri, 27 Mar 2020 10:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
farrukhabad news crime
नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। शिक्षिका अनीसा की मौत फांसी के फंदे पर लटकाने से हुई थी। शुक्रवार को हुए पोस्टमार्टम में इसकी पुष्टि हुई। गुरुवार को ससुरालीजनों ने करंट से मौत की बात कही थी। यह बात जांच करने गए एसओ समेत किसी के गले उतर नहीं रही थी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला मन्न निवासी अनीसा (26) पत्नी संजीव यादव गुरुवार शाम अपने घर में मृत अवस्था में मिली थी। पति-पत्नी दोनों ही गांव के प्राइवेट स्कूल में शिक्षक थे। ससुरालीजनों का दावा था कि अनीसा की मौत करंट लगने से हुई है। घटना के समय अनीसा के अलावा घर में कोई नहीं था। पड़ोसी के घर से जब ननद रवीना लौटी तो घटना पता चली। जांच करने पहुंचे एसओ राकेश कुमार शर्मा भी करंट की कहानी से सहमत नहीं थे। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर अनीसा का भाई कन्नौज थाना सौरिख के गांव अलीपुर निवासी पवन कुमार परिजनों के साथ गुरुवार देर शाम मौके पर पहुंच गया। उसने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया। इस पर ससुरालीजन अनीसा के बच्चों को लेकर भाग गए थे। पति संजीव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। पवन ने बताया कि शादी 10 साल पहले हुई थी। बहनोई व उसके परिजन बहन अनीशा को प्रताड़ित करते थे। शुक्रवार को पैनल से हुए पोस्टमार्टम में करंट से मौत की कहानी की पोल खुल गई। डाक्टरों ने मौत फांसी के फंदे पर लटकाने के कारण दम घुटने से होना बताई। एसओ राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed