{"_id":"5e7cd3c98ebc3e773921ff36","slug":"farrukhabad-news-crime-farrukhabad-news-knp5524695133","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता की तेरहवीं करने में चार पुत्रों पर मुकदमा, पुलिस ने जमानत पर छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता की तेरहवीं करने में चार पुत्रों पर मुकदमा, पुलिस ने जमानत पर छोड़ा
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मोहम्मदाबाद के गांव पिपरगांव में पिता के देहांत हो जाने पर पुत्रों ने बुधवार को तेरहवीं भोज किया। इससे लोगों के एकत्र होने से लॉकडाउन के आदेशों की अवहेलना कर धारा 144 का उल्लंघन हुआ। इलाके के दरोगा ने मौके पर जाकर छानबीन की तो वहां पंडाल के अंदर पचास लोग खाना खाते मिले। पुलिस ने चार भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने चारों भाइयों को गिरफ्तार कर मुचलके पर छोड़ दिया। उधर, शहर कोतवाली में आठ लोगों के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन का मामला दर्ज कराया गया।
गांव पिपरगांव निवासी रामसनेही की पिछले दिनों मौत हो गई थी। उनके पुत्र अमरेंद्र सिंह, सतेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, उपेंद्र सिंह ने बुधवार को तेरहवीं भोज किया। तेरहवीं में लोगों की भीड़ एकत्र हुई जबकि लॉकडउन में लोगों के घरों से निकलने पर रोक लगी है। इसके चलते किसी ग्रामीण ने पुलिस अधीक्षक को सूचना दे दी। इस पर पुलिस अधीक्षक डा. अनिल मिश्रा ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश कोतवाल को दिए थे। कोतवाल ने दरोगा रामशरण को मौके पर भेजा। वहां उन्हें पंडाल में पचास लोग खाना खाते मिले। इस पर दरोगा रामशरण ने अमरेंद्र सिंह, सतेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, उपेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें कहा कि देश में कोरोना को लेकर लॉकडाउन है। लोगों के घरों से बाहर निकलने पर रोक है। धारा 144 लागू है। इसके बाद भी कोरोना के संक्रमण को बढ़ावा देने का काम किया जा रहा था। पुलिस ने चारों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल राकेश कुमार ने बताया कि बाद में चारों भाइयों को कोतवाली से मुचलके पर छोड़ दिया गया।