{"_id":"5e7cd3cc8ebc3e6fc849205a","slug":"farrukhabad-news-corona-farrukhabad-news-knp5524704122","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैर प्रांत से आने वाले लोगों की सूचना देने पर नहीं पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैर प्रांत से आने वाले लोगों की सूचना देने पर नहीं पहुंची टीम
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गैर प्रांत से आने वाले लोगों पर निगरानी रखने की जिम्मेदारी अफसरों को दी गई है, ताकि उनकी जांच हो सके। गैर प्रांत से आने वाले लोगों की जब स्थानीय लोग सूचना देते हैं, तब एक अधिकारी दूसरे अधिकारी का मोबाइल नंबर देकर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं। अफसरों के इस कार्य से लोग परेशान हैं। सीएमओ कार्यालय से चंद दूरी पर स्थित मोहल्ला हाथीखाना में दो परिवार में कुछ लोग दूसरे जिले से आए थे। इनको खासी और बुखार था। मोहल्ले के लोगों ने अफसरों को सूचना दी तो 24 घंटे बाद स्वास्थ्य टीम मौके पर गई और चेकअप किया।
मोहल्ला हाथीखाना में दो परिवार में कुछ लोग गैर जिले से कुछ दिन पूर्व आए थे। उनको खासी, बुखार की शिकायत थी। इसकी जानकारी आसपास के लोगों को हुई, तो उन्होंने बुधवार को सीएमओ, कोतवाल व अन्य अफसरों को चेकअप कराने के लिए सूचना कई बार दी थी। गुरुवार को स्वास्थ्य टीम पुलिस के साथ दोनों परिवार के घरों में पहुंची और खासी, बुखार से पीड़ितों की जांच कर लौट गई। मोहल्ला ग्वालटोली में पांच-छह लोग मुंबई व पूना से आए हैं। गैर प्रांत से आने की जानकारी पर सभासद आशीष कुमार व आसपास के लोगों ने प्रशासनिक व स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को गैर प्रांत से आए लोगों का चेकअप कराने को सूचना बुधवार दोपहर को दी थी। जिस अधिकारी को बताया गया, उस अधिकारी ने दूसरे अधिकारी का नंबर देकर जानकारी देने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ दिया। गुरुवार शाम तक स्वास्थ्य टीम मोहल्ला ग्वालटोली गैर प्रांत से आए लोगों की जांच करने नहीं गई। इससे मोहल्ले के लोग भयभीत हैं। सभासद आशीष कुमार का कहना है कि कंट्रोल रूम पर भी गैर प्रांत से आए लोगों की जानकारी दी गई, इसके बाद भी कोई नहीं आया।