{"_id":"5e73c84d8ebc3e78c00d013b","slug":"farrukhabad-news-corona-farrukhabad-news-knp551369756","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से बचाव को कर्मचारी खुद करने लगे इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से बचाव को कर्मचारी खुद करने लगे इंतजाम
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। विद्युत वितरण निगम के कर्मचारी कोरोना से बचाव को खुद इंतजाम करने लगे हैं। वह मास्क पहन कर राजस्व वसूली को बकायेदारों के घर जा रहे हैं। कुछ कर्मचारी अभी भी बगैर मास्क पहन कर राजस्व वसूली करने में जुटे हैं। शहरी खंड कार्यालय में कैश काउंटरों पर एक्सईएन ने सैनिटाइजर का इंतजाम करवा दिया है। ग्रामीण खंड के कैश काउंटर और कार्यालयों में कोरोना से बचाव को एक्सईएन ग्रामीण ने कोई इंतजाम नहीं कराए हैं।
आसान किस्त योजना के तहत विद्युत निगम के कर्मचारी गांव-गांव और शहर के मोहल्लों में जाकर बकायेदारों से वसूली कर रहे हैं। कोरोना वायरस से बचाव को जब विभाग से मास्क और सैनिटाइजर नहीं मिला तो कर्मचारी खुद खरीद लाए हैं। कुछ कर्मचारी मास्क लगा कर राजस्व वसूली कर रहे हैं तो कुछ बगैर मास्क के वसूली का कार्य कर रहे हैं। एक्सईएन शहरी आरबी यादव ने शासन के आदेश पर डिवीजन कार्यालय में स्थित कैश काउंटरों पर सैनिटाइजर, पानी और मास्क की व्यवस्था करवा दी है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से मास्क मंगवा कर कर्मचारियों को दिए हैं तो कुछ कर्मचारी खुद मास्क खरीद लाए हैं। ग्रामीण खंड के एक्सईएन ने कोरोना से बचाव को कर्मचारियों के लिए कोई इंतजाम नहीं कराया है। हाथ धोने के लिए कार्यालय परिसर में कोई व्यवस्था नहीं है। एक्सईएन ग्रामीण हरिवरन सिंह ने बताया कि कर्मचारियों के लिए मास्क उपलब्ध कराने को सीएमओ को पत्र लिखा जाएगा।
नरेंद्र सरीन विद्यालय फतेहगढ़ के परिसर में निशक्त बच्चों को पढ़ाने का आवासीय कैंप चलता है। कोरोना वायरस से बचाव को इस आवासीय कैंप को दो अप्रैल तक बंद कर दिया गया है। बच्चों को उनके माता-पिता के पास घर भेज दिया गया। डीसी दिलीप राजपूत ने बताया कि कोरोना वायरस से बचाव को आवासीय कैंप बंद किया गया।