फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news corona crime

कोरोना को लेकर अफवाह फैलाने में 9 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 27 Mar 2020 10:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
farrukhabad news corona crime
कंपिल (फर्रुखाबाद)। लॉकडाउन का उल्लंघन कर क्षेत्र में निकलकर कोरोना को लेकर तरह-तरह की बातें करने के मामले में पुलिस ने जिला एटा व थाना क्षेत्र के सात लोगों के खिलाफ मुुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने सभी लोगों को पकड़ने के बाद मुचलके पर छोड़ दिया। उधर, राजेपुर थाने में भी दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

कंपिल थाना के दरोगा देवी प्रसाद गौतम ने जिला एटा के थाना अलीगंज के गांव पड़ाव निवासी राघव मिश्रा, गजेंद्र सिंह, अरुण कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सभी को पकड़ लिया। दरोगा देवी प्रसाद ने गांव रायपुर के अरीब, आशू, नकीम, राजिद के खिलाफ धारा 144 का उल्लंघन कर लॉकडाउन में अपने घरों से निकलकर कोरोना को लेकर अफवाह फैलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। एसओ देवेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि यह सात लोग लॉकडाउन में घरों से निकल कर जगह-जगह खड़े होकर कोरोना को लेकर अफवाहें फैला रहे थे। इसमें जिला एटा के थाना अलीगंज के तीन लोग भी शामिल हैं। इन सभी लोगों को पकड़ लिया गया था। रात में इन लोगों को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया है। राजेपुर प्रतिनिधि के अनुसार थाना पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने के मामले में कसबा निवासी इंद्रपाल व गांव तुषौर निवासी राजीव कठेरिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। एसओ जयंती प्रसाद गंगवार ने बताया कि लॉकडाउन के उल्लंघन में मुकदमा दर्ज किया गया। दोनों को पकड़ने के बाद मुचलके पर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed