{"_id":"5e7cd5208ebc3e774850c78f","slug":"farrukhabad-news-accident-farrukhabad-news-knp552471012","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका की करंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षिका की करंट लगने से मौत
विज्ञापन
फर्रुखाबाद । बोर्ड में प्लग लगाते समय गुरुवार को करंट लगने से शिक्षिका की घर में मौत हो गई। घटना के दौरान बच्चे बाहर खेल रहे थे। पति घर पर नहीं थे। पास के घर से आई ननद को भाभी घर में मृत मिली। उनके हाथ में प्लग व तार निकला पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकरी ली। उधर देर शाम पहुंचे युवती के भाई ने ससुराल वालों पर जलाकर मार डालने का आरोप लगाया है।
थाना क्षेत्र के गांव नगला मन्न निवासी संजीव यादव व उनकी पत्नी अनीसा (30) गांव के ही वीरावती पब्लिक स्कूल में पढ़ाती थीं। गुरुवार को पति संजीव घर से गांव में एक ग्रामीण के घर गए थे। पुत्र अमित कुमार(8), पुत्री अंजलि (6), पुत्र सनी (4) घर के दरवाजे पर गांव के बच्चों के साथ खेल रहे थे। ससुर गिरीशचंद्र यादव व सास सुमनलता भी घर से बाहर गांव में ही थीं। ननद रवीना भी पास के घर में गई थीं। लगभग चार बजे ननद रवीना पड़ोस के घर से आईं तो बरामदे में भाभी अनीसा मृत अवस्था में पड़ी थीं। उनके हाथ के पास प्लग व तार पड़ा था। रवीना ने घटना की जानकारी भाई संजीव को दी। सूचना मिलते ही संजीव मौके पर आए और पुलिस को घटना के बारे में अवगत कराया। संजीव ने बताया कि पिता ग्रीशचंद्र व मां सुमनलता खेत पर गए थे। बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे और बहन रवीना पड़ोस के घर में थीं। बबना चौकी इंचार्ज दयामहेश ने मौके पर जाकर छानबीन की। एसओ राकेश कुमार ने बताया कि करंट लगने से महिला की मौत हो गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उधर देर शाम करीब सात बजे युवती का भाई अलीपुर थाना सौरिख, कन्नौज निवासी पवन कुमार मौके पर पहुंचा। उसने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया। इसके बाद ससुराल वाले बच्चों को लेकर वहां से भाग निकले।