फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Lines gave way in the rain, power stalled in 330 villages

फर्रुखाबाद : बारिश में लाइनों ने दिया दगा, 330 गांवों की ठप हुई बिजली

Sun, 07 Aug 2022 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Farrukhabad: Lines gave way in the rain, power stalled in 330 villages
फर्रुखाबाद। बारिश में बिजली की लाइनों ने दगा दे दिया। 33 और 11 केवी लाइनों में जगह-जगह फाल्ट होने से कंपिल और कायमगंज क्षेत्र के तकरीबन 330 गांवों की बिजली ठप हो गई। बारिश थमने के बाद कर्मचारियों ने फाल्टों को ठीक किया। 250 गांवों की आठ और 80 गांवों की बिजली तीन घंटे बाद चालू हो सकी।
विज्ञापन

कंपिल और सिवारा उपकेंद्र से 250 गांवों और कस्बे को बिजली दी जाती है। रुटौल उपकेंद्र से कायमगंज नगर और 80 गांवों को बिजली दी जाती है। रविवार की सुबह बारिश होने से तीनों उपकेंद्रों की 33 और 11 केवी लाइन के कहीं इंसुलेटर खराब हो गए तो कहीं तार टूट गए। कंपिल कस्बे में बंच केबल कई जगह टूट गए।
विज्ञापन

इससे कंपिल कस्बे, 250 गांव और कायमगंज नगर, 80 गांवों की बिजली ठप हो गई। दो घंटे बाद बारिश थमने पर कर्मचारियों को फाल्ट खोजकर ठीक करने में लगाया गया। रुटौल उपकेंद्र के फाल्ट ठीक कर 80 गांवों की बिजली तीन घंटे बाद चालू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपिल और सिवारा उपकेंद्र दो बजे फाल्ट ठीक होने पर चालू हुए और गांवों को बिजली बहाल की गई। कुछ देर चलने के बाद दोबारा 33 केवी लाइन में फाल्ट आने से दोनों उपकेंद्र ठप होने से गांवों और कस्बे की बिजली ठप हो गई। शाम चार बजे के बाद फाल्ट ठीक होने पर 250 गांवों और कंपिल कस्बे की बिजली चालू की गई।

नवाबगंज। गांव मिल्किया पहाड़पुर में लगे 25 केवीए ट्रांसफार्मर से 75 घरों को बिजली दी जाती है। शुक्रवार को 11 केवी लाइन में आए फाल्ट से ट्रांसफार्मर फुंक गया था। गांव के लोगों ने इसकी जानकारी अधिकारियों को दी, लेकिन रविवार तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। इससे गांव में 75 घरों की दो दिन से बिजली गुल है। एसडीओ मनीष वर्मा ने बताया कि ट्रांसफार्मर जल्द बदलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed