फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: In the youth festival, the students showed the jewels of fun

फर्रुखाबाद : युवा उत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाए फन के जौहर

Sun, 31 Jul 2022 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Farrukhabad: In the youth festival, the students showed the jewels of fun
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फतेहगढ़ में प्रस्तुति देते छात्र-छात्रा। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। युवा कल्याण विभाग की ओर से जीजीआईसी फतेहगढ़ में युवा उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने लोकगीत, नृत्य व नाटक के माध्यम से सामाजिक बुराइयों पर प्रहार किया। प्रथम स्थान पाने वाले बच्चों का मंडलीय प्रतियोगिता के लिए चयन कर लिया गया।
विज्ञापन

राजकीय बालिका इंटर कालेज फतेहगढ़ में युवा कल्याण विभाग की ओर से जिला स्तरीय युवा उत्सव हुआ। अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संगीत विधा में प्रशिक्षण ले चुके छात्र-छात्राओं ने मंच पर अपनी प्रस्तुति देकर सभी का मन मोहा।
विज्ञापन

समाज में फैल रही महिलाओं पर एसिड अटैक की घटनाओं पर नाटक के माध्यम से प्रहार किया गया। लोक नृत्य में नेहा सक्सेना, लोक गीत में तान्या व खुशबू, भरत नाट्यम में सूरज सक्सेना, कत्थक में शिवानी बाथम, ओडिली नृत्य में वैष्णवी, भाषण (एक्सटेम्पोर) में पूजा दुबे व राणा हिजाब, नाटक में राणा हिजाब, उत्कर्ष व महिमा ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीजीआईसी की प्रधानाचार्य ज्योत्सना सिंह, स्वामी रामानंद बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य रीता दुबे व नेहरू युवा केंद्र की जिला संयोजक निहारिका पटेल निर्णायक की भूमिका में रहीं। जिला युवा कल्याण अधिकारी देवेंद्र कुमार ने प्रथम स्थान पाने वाले बच्चों को प्रमाणपत्र व डिनर सेट देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि कानपुर में होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए इन बच्चों का चयन किया गया है। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी शुभम सिंह, कंचन सिंह, जीतू, अनुराग सिंह, पुष्पेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed