फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: High School and Intermediate recognition of former state minister's college ends

फर्रुखाबादः पूर्व राज्यमंत्री के कॉलेज की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की मान्यता समाप्त

Tue, 28 Jul 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Farrukhabad: High School and Intermediate recognition of former state minister's college ends
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। यूपी बोर्ड परीक्षा 2019 में भौतिक विज्ञान का पर्चा आउट होने के मामले में पूर्व राज्यमंत्री नरेंद्र सिंह यादव के विद्यालय की हाईस्कूल (कक्षा 9, 10) व इंटरमीडिएट की विज्ञान व कला वर्ग की मान्यता समाप्त कर दी गई है। इस संबंध में विशेष सचिव आर्यका अखौरी का आदेश जिला मुख्यालय आ गया है। अध्ययनरत विद्यार्थियों को मान्यता प्राप्त किसी निकट विद्यालय में समायोजित कराने का जिला विद्यालय निरीक्षक को आदेश दिया है।
यूपी बोर्ड परीक्षा 2019 में पूर्व राज्यमंत्री नरेंद्र सिंह यादव के विद्यालय राजेंद्र सिंह पब्लिक इंटर कालेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इसमें वन दरोगा राजकुमार को स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किया गया था। 22 फरवरी 2019 को द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान की परीक्षा दो बजे से होनी थी। स्टेटिक मजिस्ट्रेट राजकुमार 1.15 बजे पहुंचे तो वहां भौतिक विज्ञान प्रयोगशाला में चार लोग बैठकर प्रश्नपत्र हल कर रहे थे। स्टेटिक मजिस्ट्रेट को देख वे भाग गए। मौके से एक प्रश्नपत्र, गेस पेपर व उत्तर पुस्तिका मिली। इसकी जानकारी अधिकारियों को दी गई। समय से पहले बंडल खोलकर नकल कराने को पर्चा देने के मामले में केंद्र व्यवस्थापक राजीव कुमार व अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक अजय कुमार सक्सेना के खिलाफ मेरापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में तत्कालीन जिला विद्यालय निरीक्षक ने माध्यमिक शिक्षा परिषद सचिव को विद्यालय की मान्यता समाप्त करने के लिए 24 फरवरी को रिपोर्ट भेजी थी। संयुक्त शिक्षा निदेशक को भी जांच में सही मामला मिला था।
विज्ञापन

निर्धारित समय से पहले पेपर निकालकर नकल को दिए जाने में प्रबंधक व केंद्र व्यवस्थापक की मिलीभगत प्रमाणित हुआ। राज्यपाल की अनुमति के बाद राजेंद्र सिंह पब्लिक इंटर कालेज राजेंद्र नगर मोहम्मदाबाद की हाईस्कूल (कक्षा 9, 10) व इंटर विज्ञान व कला वर्ग की मान्यता समाप्त कर दी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. आदर्श कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कालेज की हाईस्कूल व इंटर की मान्यता समाप्त हो गई है। इसमें अध्ययनरत विद्यार्थियों को मान्यता प्राप्त पड़ोस के विद्यालय में समायोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed