फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: gang-rape of woman guarding farm

फर्रुखाबाद: खेत की रखवाली कर रही महिला से तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म, एसपी से लगाई गुहार

Tue, 18 May 2021 12:44 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 18 May 2021 12:44 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश में दुष्कर्म की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन महिलाओं और बच्चियों को दरिंदे अपना शिकार बना रहे हैं।

विज्ञापन
Farrukhabad: gang-rape of woman guarding farm
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.com

विस्तार

फर्रुखाबाद के अमृतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात खेत की रखवाली कर रही महिला से पांच लोगों ने तमंचे दिखाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला ने चाचा के साथ एसपी के पास पहुंचकर कार्रवाई की गुहार लगाई। एसपी ने अमृतपुर एसओ को जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


गांव निवासी महिला के खेत में रविवार रात लगभग आठ बजे पानी लगाया गया था। वह खेत की रखवाली कर रही थी। तभी गांव के पांच लोग शराब के नशे में पहुंचे और पास के यूकेलिप्टस के बाग में खींचकर ले गए। वहां तमंचे दिखाकर सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। महिला ने शाहजहांपुर जिले के अल्लाहगंज निवासी अपने चाचा को घटना की जानकारी दी। सोमवार को  चाचा महिला को साथ लेकर एसपी अशोक कुमार मीणा के पास पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने एसपी को बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। वह सब्जी की फसल बेचकर गुजारा करती है। गांव के ही पांच युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। एसपी ने अमृतपुर एसओ जसवंत सिंह को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed