फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Education in government schools handed over to 32 percent teachers

फर्रुखाबाद : 32 प्रतिशत शिक्षकों के हवाले राजकीय विद्यालयों में शिक्षा

Mon, 25 Jul 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Farrukhabad: Education in government schools handed over to 32 percent teachers
राजकीय इंटर कॉलेज फतेहगढ़। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। सरकारी स्कूलों में तरह-तरह के दाखिला अभियान चलाए जा रहे हैं, लेकिन विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए शिक्षक नहीं मिल रहे। माध्यमिक शिक्षा विभाग के राजकीय विद्यालय इसका सटीक उदाहरण हैं। इन विद्यालयों के 5523 विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए मात्र 66 शिक्षक ही तैनात हैं। यानी एक शिक्षक पर 84 विद्यार्थियों को पढ़ाने की जिम्मेदारी है। विज्ञान के शिक्षक न होने से छात्र-छात्राएं प्रैक्टिकल भी नहीं कर पाते। यही वजह है कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मेरिट में राजकीय विद्यालयों के छात्र अव्वल की सूची में नहीं आ पाते।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग के जिले में सात राजकीय इंटर कॉलेज और तीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। इन 10 विद्यालयों में 5523 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। अभी पंजीकरण चल रहा है। इनमें प्रवक्ता के 76 और सहायक अध्यापक के 132 पद सृजित हैं। प्रवक्ता और सहायक अध्यापकों के कुल 208 पदों के सापेक्ष 142 पद खाली हैं। प्रवक्ता समेत 66 शिक्षकों पर विद्यार्थियों को पढ़ाने की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय स्थित राजकीय इंटर कॉलेज, फतेहगढ़ में 31 सहायक अध्यापकों में से 10 ही तैनात हैं, 21 पद खाली हैं। प्रवक्ता के 9 पदों में से एक की ही तैनाती है। भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता हैं। जीव विज्ञान और रसायन विज्ञान के सहायक अध्यापक से 11 व 12वीं के छात्रों को पढ़वाया जाता है। कक्षा छह, सात और आठ के चलने वाले दो-दो सेक्शनों को अब एक कर बच्चों को पढ़वाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस विद्यालय में 800 छात्र हैं। महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, फतेहगढ़ में 27 सहायक अध्यापकों में से 17 और प्रवक्ता के 15 पदों में चार की तैनाती है। एक प्रवक्ता और एक सहायक अध्यापक को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजेपुर में संबद्ध किया गया है। विद्यालय में करीब 1800 छात्राएं हैं। यहां गणित, रसायन विज्ञान के प्रवक्ता नहीं हैं।
पीटीए से शिक्षक को लगाकर शिक्षण कार्य कराया जा रहा है। सहायक अध्यापकों से लैब में बच्चों को अभ्यास कराया जाता है। राजकीय विद्यालयों में शिक्षकों की कमी से बेहतर पढ़ाई नहीं हो पा रही है।

गंगापार क्षेत्र की बालिकाओं को बेहतर शिक्षा देने के लिए जुलाई 2018 में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज खोला गया। इसमें 275 छात्राएं पंजीकृत हैं। एक शिक्षक की ही तैनाती हुई है। महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फतेहगढ़ की प्रवक्ता दीपिका राजपूत को संबद्ध कर प्रधानाचार्य का चार्ज दिया गया। एक सहायक अध्यापक अनुसुइया दीक्षित को भी संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed