{"_id":"60d772f3f6c6dc575f1059f8","slug":"farrukhabad-due-to-non-fulfillment-of-the-demand-of-gold-chain-the-groom-s-side-returned-the-girl-s-side-without-any-rituals","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रूखाबाद: सोने की चेन की मांग पूरी न होने पर वर पक्ष ने लड़की पक्ष को बिना रस्म के ही वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रूखाबाद: सोने की चेन की मांग पूरी न होने पर वर पक्ष ने लड़की पक्ष को बिना रस्म के ही वापस
Sun, 27 Jun 2021 12:04 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 27 Jun 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
फर्रुखाबाद के कायमगंज में शादी से पहले तिलक समारोह में सोने की चेन की मांग पूरी न होने पर वर पक्ष ने लड़की पक्ष को बिना रस्म के ही वापस कर दिया। मामला कोतवाली में पहुंचने के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौते का प्रयास चल रहा है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव कायमपुर में हरदोई जनपद के गांव जवाहरपुर से लड़की पक्ष के लोग शुक्रवार रात तिलक लेकर पहुंचे। तिलक की रस्म के दौरान युवक ने सोने की चेन की मांग कर दी। लड़की पक्ष ने कहा, जो कुछ दे दिया वही बहुत है।
इसके अलावा कुछ भी देने में असमर्थ हैं। इस पर बात बिगड़ गई। काफी देर तक युवक को मनाने का प्रयास चलता रहा, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। लड़की पक्ष के लोग सारा सामान लेकर वापस चले गए।
विज्ञापन
शनिवार सुबह लड़की पक्ष के लोग कोतवाली पहुंचे और उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी। उनका कहना था कि उन्होंने डेढ़ लाख रुपये व एक बाइक तिलक समारोह दी और कपड़े, अंगूठी, फल आदि लेकर रस्म अदा करने आए थे।
वर पक्ष के लोग सोने की चेन की मांग पर अड़े रहे। पुलिस ने युवक के पिता को कोतवाली बुला लिया और दोनों पक्षों में समझौते की बात होती रही। इंस्पेक्टर संजय मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्ष बुलाए गए हैं। बात चल रही है, अन्यथा तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।