फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad defeated Hardoi by scoring nine goals

Farrukhabad News: फर्रुखाबाद ने नौ गोल कर हरदोई को दी शिकस्त

Fri, 12 Jan 2024 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jan 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Farrukhabad defeated Hardoi by scoring nine goals
फर्रुखाबाद। स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में शुरू हुए राज्य स्तरीय पुरुष आमंत्रण हॉकी प्रतियोगिता में इटावा व फर्रुखाबाद की टीमों ने जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। इटावा को पेनाल्टी शूटआउट में जीत मिली। फर्रुखाबाद की टीम के आगे हरदोई ने घुटने टेक दिए। फर्रुखाबाद की टीम ने हरदोई को 9-1 से शिकस्त दी है।
विज्ञापन

गुरुवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीडीओ अरविंद कुमार मिश्रा व विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य डॉ. सीजू जॉर्ज ने गुब्बारे उड़ाकर तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पहला मैच शाहजहांपुर व इटावा की टीम के बीच हुआ। कड़े मुकाबले में तय समय तक दोनों टीमें दो-दो गोल ही कर सकीं। पेनाल्टी शूटआउट से मैच का नतीजा करने का निर्णय अंपायरों ने लिया। इटावा ने तीन तो शाहजहांपुर की टीम एक गोल ही कर सकी।
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में फर्रुखाबाद टीम के खिलाड़ियों के आगे हरदोई के खिलाड़ी नतमस्तक दिखाई दिए। फर्रुखाबाद की टीम ने नौ गोल दागे तो हरदोई केवल एक ही गोल कर सका। इससे पहले मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल से दिमाग के साथ ही साथ मस्तिष्क भी स्वस्थ रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि ने कहा कि खेल में जीत-हार तो लगी रहती है। खिलाड़ी को खेल भावना दिखाते हुए प्रदर्शन करना चाहिए। जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अंजुम दुबे, हॉकी संघ के अध्यक्ष सौरभ राठौर, सचिव अवनींद्र कुमार, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण टंडन, उपाध्यक्ष अरविंद जादौन, अफजाल अहमद, सुरेंद्र यादव, हलीम कुरैशी, कलाम आजाद सिद्दीकी, नवाब सिद्दीकी, अहमद मियां व मनोज कुमार आदि मौजूद रहे। अंपायरिंग राजेश, नितिन सक्सेना, कवि यादव व शब्बीर ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed