{"_id":"5e8b67398ebc3e76c941431c","slug":"farrukhabad-crime-farrukhabad-news-knp55404053","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज हत्या के आरोप में पति, सास-ससुर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज हत्या के आरोप में पति, सास-ससुर गिरफ्तार
विज्ञापन
संकिसा। मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव अछरौड़ा निवासी पति, ससुर और सास को पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
गांव अछरौड़ा निवासी अजीत शर्मा की 19 वर्षीय पत्नी कीर्ति की शनिवार रात को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। कीर्ति के पिता सर्वेश शर्मा निवासी गांव नगला जोध थाना कमालगंज ने पति अजीत शर्मा, ससुर बृजमोहन शर्मा और सास रन्नो देवी के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
कीर्ति को दहेज की मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित करने और हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपी पति, ससुर और सास को गिरफ्तार कर लिया है। रिमांड मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया।