{"_id":"5e3320348ebc3e4af233d16b","slug":"farrukhabad-crime-farrukhabad-news-knp541516355","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्हाड़ी व लाठी-डडों से दो भाइयों को किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्हाड़ी व लाठी-डडों से दो भाइयों को किया लहूलुहान
विज्ञापन
संकिसा। बच्चों की मारपीट की रंजिश में दबंगों ने दो भाइयों को लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। उनके भाई ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव जरहरी निवासी घनश्याम पुत्र भूधर तिवारी की गांव के ही रूपचंद्र मिश्रा से बच्चों की मारपीट को लेकर रंजिश चल रही है।
घनश्याम का भाई राहुल तिवारी स्कूल वाहन का चालक है। वह गुरुवार दोपहर को वाहन चलाकर अपने घर के पास पहुंचा ही था। तभी पुरानी रंजिश को लेकर रूपचंद व उनके परिवार के लोगों ने राहुल तिवारी को घेर लिया और गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपी मारपीट करने लगे। चीख पुकार सुनकर राहुल का भाई अभिषेक मौके पर पहुंच गया।
अपने भाई को बचाने की कोशिश करने लगा तभी बच्चा स्वामी मिश्रा ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया। सभी आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर दोनों भाइयों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। गांव के लोगों के आ जाने पर आरोपी तमंचा लहराते हुए जानमाल की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने गंभीर रूप से हुए घायल राहुल व उसके भाई अभिषेक तिवारी को सीएचसी मोहम्मदाबाद में भर्ती कराया। पुलिस ने घनश्याम की तहरीर पर गांव के ही रूपचंद्र मिश्रा, बच्चा स्वामी मिश्रा, श्यामू मिश्रा, संजय मिश्रा उर्फ पिक्कू आदि लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।