फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad crime

शादी का झांसा देकर यौन शोषण, बेटी होने पर ठुकराया

Mon, 20 Jan 2020 06:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
farrukhabad crime
फर्रुखाबाद। कायमगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को शादी का झांसा देकर युवक नोएडा ले गया। युवती के गर्भवती होने पर डेढ़ साल बाद कोर्ट मैरिज के बहाने उसे घर लाया। युवती का आरोप है कि नर्सिंगहोम में उसने बेटी को जन्म दिया तो युवक के परिजनों ने बेटी को मार डाला। उसे भी जान से मारने की धमकी दी। पुलिस के सुनवाई न करने पर युवती ने सोमवार को जिलाधिकारी व प्रभारी मंत्री से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन

युवती ने जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह व प्रभारी मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा को दिए प्रार्थनापत्र में कहा कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व उसके परिजनों का पड़ोसी से विवाद चल रहा है। इस बीच उसकी मुलाकात नवाबगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हो गई। वह इन दिनों कायमगंज के एक मोहल्ले में रह रहा है। युवक उसे मदद का भरोसा देकर नोएडा ले गया। वहां युवक ने शादी का झांसा देकर डेढ़ साल तक संबंध बनाए। आठ माह का गर्भ होने पर युवक उसे कोर्ट मैरिज का बहाना बनाकर कायमगंज लाया। 9 नवंबर को उसे नर्सिंगहोम में भर्ती कराया, बेटी पैदा होने पर उसे एक बार दिखाई गई।
विज्ञापन

इसके बाद युवक, उसकी मां, पिता व एक अन्य युवती सहित पांच लोगों ने उसकी बेटी को मारकर गायब कर दिया। उसे भी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। युवक का अन्य युवती से भी प्रेम प्रसंग चल रहा है। नाराज मायके वालों ने भी उसे नहीं अपनाया। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed