{"_id":"5e1774c48ebc3e87e35d57aa","slug":"farrukhabad-crime-farrukhabad-news-knp537411274","type":"story","status":"publish","title_hn":"सातनपुर मंडी से आढ़ती की कार से 1.40 लाख रुपये उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सातनपुर मंडी से आढ़ती की कार से 1.40 लाख रुपये उड़ाए
विज्ञापन
सड़क पर पड़े टूटे शीशे को देखता आढ़ती। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। सातनपुर आलू मंडी में आढ़ती की कार का शीशा तोड़कर चोर 1.40 लाख रुपये रखे बैग को पार कर ले गए। कुछ देर बाद जब जब आढ़ती ने बैग देखा तो होश उड़ गए। इधर-उधर खोजबीन करने पर कुछ पता नहीं चला। व्यापारी एटीएम से पैसे निकालकर आढ़त पहुंचा था। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
मोहम्मदाबाद कसबे के मोहल्ला जवाहर नगर निवासी शमशेर सिंह यादव की सातनपुर मंडी में आढ़त है। वह आईटीआई चौराहा स्थित आईडीबीआई बैंक से 1.40 लाख रुपये निकालकर आढ़त पहुंचे। उन्होंने कार दुकान के पास ही खाली जगह में लगा दी। रुपये से भरा बैग कार में ही पीछे की सीट पर रख दिया। वह दुकान पर चले गए। कुछ देर बाद रुपये भुगतान करने के लिए जब कार को खोलकर देखा, तो उससे बैग गायब मिला। कार की दूसरी तरफ का शीशा भी टूटा देख होश उड़ गए। उन्होंने साथी कर्मचारियों को बुलाया और खोजबीन की लेकिन पता नहीं लगा।
सूचना मिलते ही आलू आढ़ती संघ के अध्यक्ष रिंकू वर्मा समेत कई साथी भी पहुंच गए। पीड़ित शमशेर सिंह यादव ने पुलिस को सूचना दी तो यूपी 112 पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने आईटीआई चौकी पुलिस को भी जानकारी दी। इसके बाद आढ़ती ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी है। कोतवाल वेदप्रकाश पांडेय ने बताया कि अभी उन्हें तहरीर नहीं मिली है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कराकर मामले का खुलासा किया जाएगा।