{"_id":"62f0016594579c137a0d2531","slug":"farrukhabad-cms-saw-patient-for-not-getting-doctor-in-emergency-farrukhabad-news-knp7117684160","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद : सीएमएस ने इमरजेंसी में डाक्टर न मिलने पर देखा मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद : सीएमएस ने इमरजेंसी में डाक्टर न मिलने पर देखा मरीज
विज्ञापन
लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में डॉक्टर न आने पर मरीज देखते सीएमएस। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल के सीएमएस रविवार सुबह साढ़े 10 बजे इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के बारे में जानकारी ली, तो पता चला कि वह नहीं आए हैं। इस पर डाक्टर को फोन करके तुरंत आने की हिदायत दी। इसके बाद खुद मरीज देखकर इलाज शुरू कराया।
लोहिया अस्पताल में 10 अगस्त को कायाकल्प टीम का निरीक्षण प्रस्तावित है। इसी के चलते सीएमएस डॉ. राजकुमार गुप्त अस्पताल का निरीक्षण कर रहे थे। वह सुबह साढ़े 10 बजे इमरजेंसी वार्ड पहुंचे। उन्होंने एसी की खराबी के बारे में जानकारी ली।
एक मरीज बेड पर लेटा दिखा तो इलाज की जानकारी ली। ड्यूटी पर तैनाता फार्मासिस्ट ने बताया कि डॉ. सुमित शाक्य की सुबह आठ बजे से ड्यूटी थी, मगर अभी नहीं आए। इस पर सीएमएस ने नाराजगी जताई। सीएमएस ने डॉक्टर को फोन करके तुरंत आने की हिदायत दी।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने मरीज को देखा और इलाज शुरू कराया। इसके बाद भी डॉक्टर 11 बजे के बाद अस्पताल पहुंचे। इस दौरान मरीजों को काफी परेशानी हुई। सीएमएस ने बताया कि डॉक्टर से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
इमरजेंसी में दो एसी लगे हैं। एक एसी का स्टेब्लाइजर न देख सीएमएस ने नाराजगी जताई। फार्मासिस्ट सचींद्र द्विवेदी से जानकारी ली। कहा कि स्टेब्लाइजर के बारे में शीघ्र जानकारी करके बताएं।